खाद की आपूर्ति में भेद भाव,किसानों को कर रहे है परेशान
खाद की आपूर्ति में भेद भाव,किसानों को कर रहे है परेशान
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
खरीफ का कार्य जोरो पर है हर किसान अच्छी बारिश होने से बोवाई,रोपाई का कार्य चालू कर दिए है,लेकिन केंद्र द्वारा रासायनिक खाद की आपूर्ति नही हो पा रही है अभी बोवाई,रोपाई में D A P की मांग है क्योंकि पहले इसी खाद को डालने के बाद यूरिया पोटाश की मांग होती है किसान पहले D A P डालते है पूरे प्रदेश में इसका अभाव है केंद्र सरकार को लिखित में भुपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन केंद्र को कई बार चिठ्ठी भेज कर माग कर चुके है1लाख मीट्रिक टन के मांग लिखित में किये है लेकिन यहाँ खाद नही भेज रहे है पूरे प्रदेश में काफी किल्लत है, रायपुर जिले में भी किसी भी सहकारी समिति में खाद नही है,डबल लॉक सिलतरा मन्दिरहसौद,तिल्दा कहि भी D A P उपलब्ध नही है,जिससे किसान खाद के लिए भटकने मजबूर है किसानी का काम जोरो पर है।
उधो राम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस रायपुर ने मांग की है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में मांग के अनरूप खाद तत्काल उपलब कराए ताकि किसान रोपाई,बोवाई का कार्य सुगमता से कर सके समय पर खाद नही होने पर उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा एक तरफ राज्य सरकार किसानों के लिए लगातार अच्छा प्रयास किया जा रहा जैसे,राजीव गांधी न्याय योजना,कर्ज माफी,लेकिन केंद्र सरकार लगातार किसानों को परेशान करने से बाज नही आ रहे है,एक तरफ काला कानून के विरोध में 7महीने से दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे है उन किसानों के साथ बात नही कर रहे है डीजल का बेतहाशा मूल्य वृद्धि इसके बाद सबसे बड़ा रोड़ा D A P खाद की अनुपलब्धता से किसान परेशान है।
