*गांजा अवैध शराब नशे की गोलियों से भविष्य हो रहा बर्बा,खरोरा पुलिस लगातार कर रही कार्यवाही* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गांजा अवैध शराब नशे की गोलियों से भविष्य हो रहा बर्बा,खरोरा पुलिस लगातार कर रही कार्यवाही*

 *छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे गांवो में फैला है नशे के सौदागरों का काला कारोबार*



*गांजा अवैध शराब नशे की गोलियों से भविष्य हो रहा बर्बा,खरोरा पुलिस लगातार कर रही कार्यवाही*

  सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

   -----------------------

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास गांव गांव में नशे के सौदागरों का जाल फैला हुआ है गांजा अवैध व  शराब से लेकर नशे की गोलियां ग्रामीण क्षेत्रो में देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों का भविष्य भी बर्बाद कर रही हैं हालांकि ऐंसे अपराधियो के खिलाफ खरोरा पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है और बीते एक सप्ताह में पुलिस कई नशे के सौदागरों को पकड़ भी चुकी है।

  *ओधोगिक क्षेत्रों में जहां तहां गुमठियां रखकर कर रहे कारोबार*



     राजधानी के आसपास ओधोगिक क्षेत्रों को नशे के सौदागरों ने एक तरह से अवैध कमाई का जरिया बना लिया है ओधोगिक क्षेत्रों में फेक्ट्रियो की श्रमिक कालोनियों के आसपास सड़क किनारे तो कहीं पुलियो के आसपास मार्ग पर गुमठी ठेला रखकर नशे के सौदागर अवैध रूप से गांजा व शराब बिक्री करते हैं ओर वहां गंजेडीयो शराबियों का आना जाना लगा रहता है ऐंसे में फेक्ट्रियो से काम कर संध्या एवं रात्रि को वापस घर आने वाले मजदूर वर्ग को रास्ते मे अप्रिय घटना का भय बना रहता है।

  *छुटभैयों की शह*

बताया जाता है कि अवैध गांजा शराब हर कहीं बेंचने की हर किसी की हिम्मत नही हो सकती लेकिन कुछ स्वार्थी छुटभैयों की शह के चलते  उनकी हिम्मत बढ़ी हुई है ।

*खरोरा पुलिस दिखा रही सख्ती लगातार कर रही कार्यवाही*

   एसएसपी अजय यादव के निर्देशन व मार्गदर्शन में खरोरा पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त दिखाई दे रही है और लगातार कार्यवाही कर रही है  बीते सप्ताहभर में ही अवैध गांजा शराब के दर्जनों प्रकरण खरोरा टीआई नीलेश ठाकुर ने बनाए हैं।

  आबकारी ऐक्ट के चार मामलों में छः शराब कोंचिये को गिरफ़्तार कर लगभग पचास लीटर देशी मदिरा जप्त की वहीं सट्टा पट्टी लिखते हुए दो आरोपीयो को भी गत दिवस गिरफ्तार किया

आबकारी अधिनियम के चार मामलों में छह शराब कोचियों पर कार्यवाही की गयी ख़रोरा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर  मंगल भवन के पास अवैध शराब बिक्री करते आरोपी योगेश धीवर पिता लीलाधर धीवर आयु 24 वर्ष निवासी ग्राम कनकी को पकड़ा गया, आरोपी के पास से 20 पौव्वा देशी मदिरा मसाला क़ीमती लगभग 1800/ रुपए बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 269/21 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया  इसके अलाबा शीतला तालाब के पास अवैध शराब बेचते आरोपी ओमप्रकाश सूर्यवंशी पिता खेलावन सूर्यवंशी आयू 28 वर्ष निवासी करियादामा ख़रोरा को गिरफ्तार कर उसके  पास से 48 पौव्वा देशी मदिरा मसाला क़ीमती लगभग 4320/ रुपए बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत मामला पंजिबद्ध किया।  नहरडीह रोड में भी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री कर रहे चंद्रकांत सोनवान पिता झुमुकलाल आयु 30 वर्ष निवासी ख़रोरा व सतीश कुलदीप पिता स्व. माधवप्रसाद आयु 36 वर्ष निवासी ख़रोरा को पकड़ा। आरोपियों के पास से 110 पौव्वा देशी मदिरा मसाला क़ीमती लगभग 9,900/ रुपए व बिक्री रक़म 900/ रुपए नगदी बरामद किये आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 271/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।  ग्राम कोसरंगी में भी अवैध शराब बिक्री कर रहे आरोपी राकेश पाल पिता गोपाल पाल आयु 23 वर्ष निवासी कोसरंगी व दिलीप यादव पिता सीताराम यादव आयु 34 वर्ष निवासी कोसरंगी को पकड़ा इनके पास से कुल 89 पौव्वा देशी मदिरा क़ीमती लगभग 8010/ रुपए व बिक्री रक़म 750/ रुपए नगदी बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया। इसी दौरान सट्टा पट्टी लिखते हुए भी दो आरोपियों को सट्टा पट्टी व 6550/ रुपए नगदी के साथ गिरफ्तार  कर जुआ अधिनियम की धारा 4(क) के तहत कार्यवाही की गईं पुलिस ने  मुखबिर सूचना पर सट्टा पट्टी लिखते रूपेश विश्वकर्मा पिता लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आयु 20 वर्ष निवासी ख़रोरा को पकड़ा गया। आरोपी के पास से सट्टा पर्ची व 5050/- रुपए नगदी जप्ती किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 267/21 धारा 04 (क) जुआ ऐक्ट तहत पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया थाना ख़रोरा में सट्टा पट्टी लिखते सतविंदर सिंह बग्गा पिता मंगे सिंह बग्गा निवासी ख़रोरा को भी गिरफ्तार किया आरोपी के पास से सट्टा पर्ची व 1500/ रुपए नगदी बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 268/21 धारा 04 (क) जुआ ऐक्ट तहत मामला पंजिबद्ध किया गया। इसके एक दिन पहले भी पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 15 शराब कोचियों को पकड़ा गया था, पुलिस द्वारा जारी इस अभियान से अवैध कार्य में संलिप्त लोगों में ख़ौफ़ है।

 *48 पौव्वा शराब  जप्त*

 बीती रात मुखबिर सूचना  पर पुलिस ने खरोरा के ग्राम घीवरा में छापामार कार्यवाही कर अश्वनी हिरवानी पिता जेठूराम आयू ४० वर्ष निवासी घीवरा को पकड़ा जिसके पास से ४८ पौव्वा देशी मदिरा बरामद की आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक २७७/२१ धारा ३४(२) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध करने पश्चात आज जेल भेजा गया।

*अवैध शराब बेचते ढाबा संचालक गिरफ़्तार 88 पौव्वा देशी मदिरा बरामद*

ख़रोरा पुलिस ने अपना अभियान जारी रखते हुए मुखबिर सूचना पर ग्राम चिचोली स्तिथ पंजाबी ढाबा में छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब बिक्री कर रहे पंजाबी ढाबा के मालिक अमनदीप सिंह पिता गुरुबीर सिंह आयु 36 वर्ष निवासी महावीर नगर रायपुर को पकड़ा जिसके पास से 88 पौव्वा देशी मदिरा  जप्त की कुल 15.840 लीटर शराब की  लगभग 7920/ रुपए । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 281/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत अपराध पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


*४ किलो गाँजा के साथ तस्कर व शराब कोचिया गिरफ़्तार* 

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने मुखबिर की सूचना  पर ग्राम कनकी निवासी भारत वर्मा पिता अँजोर सिंह आयु ५५ वर्ष के क़ब्ज़े से एक एक किलो के चार पैकेट में रखा हुआ कुल चार किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा क़ीमती लगभग ३२०००/ रुपए बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक २८५/२१ धारा २० (बी) नरकोटिक्स ऐक्ट के तहत अपराध पंज़ीबद्ध कर जेल भेजा गया। वहीं एक अन्य मामले में अवैध  शराब बिक्री कर रहे आरोपी प्रभु दयाल देवांगन पिता भूखन लाल निवासी केशला को पकड़ा गया, आरोपी के पास से २० पौव्वा देशी मदिरा व ३२०/ रुपए नगदी बिक्री रक़म बरामद कर अपराध क्रमांक 282/2021 धारा 34 (1)ब तहत पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 *शराब कोचिया गिरफ़्तार* 

आबकारी ऐक्ट की धारा ३४(२) तहत की गयी कार्यवाही।

 मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम घिवरा में अवैध शराब बिक्री कर रहे मनोज साहू पिता सुदर्शन साहू आयु २३ साल निवासी घिवरा को पकड़ा आरोपी के पास से ३६ पौव्वा देशी मसाला शराब व ५००/- रुपए नगदी बिक्री रकम बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक २८६/२१ धारा ३४(२) आबकारी अधिनियम तहत पंजिबद्ध कर जेल भेजा गया।

  इस तरह खरोरा पुलिस लगातार गंजेडीयो व अवैध शराब बेंचने वालो पर कार्यवाही कर रही है।।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads