भाजपा नेता के जन्मदिन पर गौठान में किया वृक्षारोपण
भाजपा नेता के जन्मदिन पर गौठान में किया वृक्षारोपण
आरंग-
पर्यावरण के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए भाजपा मंडल आरंग के महामंत्री देवनाथ साहू ने सुखा राशन एवं वृक्षारोपण कर लोगों को पौधे का महत्व बताकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं इसी क्रम में भाजपा मंडल आरंग के महामंत्री देवनाथ साहू के 5 जुलाई को अपने जन्मदिन के अवसर पर अकोली कला (भाऊ) के ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ गोठान पहुंचकर वृक्षारोपण किया वृक्षारोपण के बाद साहू ने कहा कि पेड़ पौधे का महत्व कोरोना ने सीखा दिया आज आक्सीजन के लिए हमें दर-दर भटकना पड़ा पैसे देकर आक्सीजन खरीदना पड़ा वहीं पेड़ पौधे हमें मुफ्त में आक्सीजन देते हैं बदले में उन्हें हमें कुछ देना नहीं पड़ता,देवनाथ साहू ने कहा कि कोरोना काल से सिख लेकर पेड़-पौधों का महत्व समझकर हमें ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर पर्यावरण को संतुलित करना चाहिए।
उक्त अवसर पर लिलेश्वर साहू सरपंच,सहदेव साहू, हरदेलाल, साहू गोपाल साहू, चमेली पंच, कृष्णा साहू समिति सचिव ,ठगिया साहू, सेवती साहू, कान्ती यादव,भारत साहू, गिरधर साहू, योगेश्वर धीवर,नामदेव यादव,जनक साहू शिवकुवर साहू, उपस्थित रहे।







