धर्म नगरी राजिम में किया गया आत्मीय स्वागत
धर्म नगरी राजिम में किया गया आत्मीय स्वागत
राजिम
छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी जी के सानिध्य में अखिल भारतीय तैलिक युवा प्रकोष्ठ के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहूजी भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भाई अमित साहू जी एवं युवा प्रकोष्ठ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू का धर्म नगरी राजिम में आत्मीय स्वागत किया गया।
नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू सर्वप्रथम भगवान श्री राजिम लोचन का दर्शन कर भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना किये तत पश्चात साहू समाज के बहु प्रतीक्षित साहू समाज भवन परिसर में वृक्षारोपण किये।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू ,मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ महेंद्र साहू प्रदेश संयुक्त सचिव लाला साहू ,प्रदेश संयुक्त सचिव ईश्वरी साहू,जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र साहू जिला महासचिव डॉ दिलीप साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश साहू संभाग संयोजक युवा प्रकोष्ठ प्यारेलाल साहू जिला प्रचार सचिव सोहन साहू पूर्व नगर अध्यक्ष भोले साहू नगर अध्यक्ष भवानी शंकर साहू सचिव राजू साहू उपाध्यक्ष श्रीमती उमा साहू चोवाराम युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी राजेश साहू मोहित साहू जितेंद्र साहू रामकुमार साहू राजिम सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।।


