* प्रदीप कुमार आनंद कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग का एक और कारनामा... प्रीतम सिन्हा ने लगाया आरोप,सूचना अधिकार के तहत दी गलत और पुरानी जानकारियां
* प्रदीप कुमार आनंद कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग का एक और कारनामा... प्रीतम सिन्हा ने लगाया आरोप,सूचना अधिकार के तहत दी गलत और पुरानी जानकारियां
गरियाबंद
*कार्यपालन अभियंता और ठेकेदार की पार्टनरशिप का खुलासा के बाद सूचना के अधिकार का धज्जियाँ उड़ाते वर्तमान कार्य की जगह बारह साल पूर्व की एग्रीमेंट को भेजा...*
*कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद के द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। मेरे आवेदन पर कार्यालय कार्य पालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद के विभागीय पत्र क्रमांक 2158, 2159, 2160, 2161 एवं 2162 दिनांक 22/06/2021 के तारतम्य में दिनांक 30/06/2021 को पांच आवेदन की जानकारी के लिए रुपये 614.00 नगद राशि जमा कराया गया है, जिसे दिनांक 07/07/2021 दोपहर 04.00 बजे ना शासकीय कोषागार में जमा कराया गया है और ना ही मुझे किसी प्रकार की मेरे द्वारा जमा की गई राशि का पावती रसीद दिया गया है। क्योंकि एक सप्ताह से शासकीय राशि को अपने पास रखने के आरोप में क्यों न जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज कराया जाये। गौर करने वाली बात यह है कि कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद और ठेकेदार के साथ पार्टनरशिप के चलते घोर भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के कारण वर्ष 2020-21 में स्वीकृत कार्य की जानकारी मांगने पर कार्यपालन अधिकारी जल संसाधन संभाग गरियाबंद द्वारा वर्ष 2008-09 की जानकारी भेज कर अपने किये भ्रष्टाचार को पर्दा डाल कर आवेदक को गुमराह कर रहा है।*
*प्रीतम सिन्हा*
*( निवास-पाण्डुका,जिला-गरियाबंद )*
*प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य / जिला प्रभारी- महासमुंद*
*सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़*
