जिले के दो निगरानीशुदा बदमाश भाइयों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ओडिसा में डैकती की वारदात को दिया था अंजाम,कोतवाली पुलिस क्व हत्थे लगे आरोपी
जिले के दो निगरानीशुदा बदमाश भाइयों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ओडिसा में डैकती की वारदात को दिया था अंजाम,कोतवाली पुलिस क्व हत्थे लगे आरोपी
गरियाबंद
जिले के दो निगरानीशुदा बदमाश भाइयों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ओडिसा में डैकती की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोपी बदमाश डैकती के बाद वापिस गरियाबंद लौट आये थे जिन्हें ओडिसा पुलिस द्वारा सम्पर्क करने पर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके हवाले कर दिया। आरोपी बदमाश सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र के बताए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र के हरदी निवासी तिल्लु उर्फ तिलेश्वर ने अपने भाई झमेश्वर एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर 2020 में ओडिसा के नुआपाड़ा जिले में डैकती की घटना को अंजाम दिया था। ओडिसा पुलिस की जांच में दोनो भाइयों एवं उनके साथियों की पुष्टि होने के बाद पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम हाल ही में गरियाबंद पहुंची। मामला अंतरराज्जीय होने के कारण ओडिसा पुलिस ने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी देकर सहयोग की मांग की।
उसके बाद सिटी कोतवाली प्रभारी वेदवती दरियो के नेतृत्व में टीम गठित कर सायबर सेल गरियाबंद की मदद से उड़ीसा पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर निगरानी बदमाश तिल्लु उर्फ तिलेश्वर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके उपरांत उड़ीसा पुलिस को विधिवत सुपुर्द किया गया। वही कुछ दिन पहले ही सिटी कोतवाली गरियाबंद के द्वारा गुंडा बदमाश झमेश्वर ध्रुव को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है किसको प्रक्रिया के तहत न्यायालय से अनुमति लेकर उड़ीसा पुलिस के सुपुर्द किया गया।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी वेदवती दरियो ने बताया कि दोनो भाई निगरानीशुदा गुंडा बदमाश की लिस्ट में शामिल है। दोनो के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। झमेश्वर को तो सिटी कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले ही चोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर गरियाबंद जेल भेजा था।
