*अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया*

 *अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री  व गृहमंत्री का पुतला दहन किया*



अभनपुर

   प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया ज पा अनु जाती मोर्चा प्रदेश नेतृत्व आहवान भा ज पा जिलाध्यक्ष *अभिनेष कश्यप* के निर्देशानुसार भा ज पा अनु. जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष *चन्द्रकुमार पाटिल* एवम भाजपा अनु. जाति मोर्चा जिलामहामंत्री *लौटन गिलहरे* के नेतृत्व में भूपेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उपर हो रहे अत्याचार, अन्याय ,शोषण किया जा रहा है जिसके विरोध में एवम विभिन्न मांगो को लेकर पूर्व में पूरे प्रदेश में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया था  ,विभिन्न मांगो को नहीं मानने पर मोर्चा के द्वारा जमीनी स्तर पर विरोध करने का अल्टीमेट दिया गया जिसकी शुरुवात जिला स्तरीय पुतला दहन के माध्यम से शंखनाद किया गया है आगे भी मांगो को  पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा किया जाएगा मोर्चा ने निम्न बिंदुओ में मांग किया है जिसमे मुख्य रूप से-

1)परम पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी के सतनाम जैतखाम व गुरुद्वारा को जिला कबीरधाम के धर्मपुरा ग्राम में तोड़ फोड़कर समाज के बच्चे ,महिला, जवान, वयोवृधो  को पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज कर बर्बरता  पूर्वक मारपीट किया । इसी प्रकार बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के ग्राम रसोटा व  नगर पालिका बिलासपुर में सतनाम जैतखाम उखाड़कर तोड़ा गया।


2) परम पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी के जन्म स्थली गिरौदपुरी धाम में भाजपा शासनकाल से बनने वाले गुरुद्वारा (पर्यटन केंद्र) को भूपेश सरकार द्वारा निर्माण कार्यो  को रोका गया। जिससे समाज आहत  ही नहीं, बल्कि समाज में सरकार के प्रति जन आक्रोश भी व्याप्त हैं।


3) अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले छात्रवृत्ति जिसके केद्रांश , विद्यार्थियों के  खाते पर ऑनलाइन भुगतान किया जाता है। लेकिन राज्यांश अब तक विद्यार्थियों को अप्राप्त है ।


5) कांग्रेसनित भूपेश सरकार के द्वारा शासकीय भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं को नौकरी से वंचित होना पड़ रहा है ।

इसी प्रकार शासकीय सेवारत कर्मचारियों /अधिकारियों को पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है इससे समाज के लगभग 20 से 25 हजार कर्मचारी, अधिकारी लाभ से वंचित हो रहे हैं अपितु कर्मचारी, अधिकारियों का संवैधानिक अधिकारों का भी हनन किया जा रहा है।

6) बीजापुर जिले के जोनगुड़ा में शहीद हुए दीपक भारद्वाज जी  उपनिरीक्षक 30 वर्ष की पत्नी को डिप्टी कलेक्टर या डीएसपी के पद पर नियुक्त का सम्मान दिया जाए ताकि अनुसूचित जातियों के बीच अच्छा संदेश का संचार हो ।

उक्त कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सह प्रभारी अरविंद प्रहरे ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा  चंद्रकुमार पाटिल ,राजेश साहू आई टी सेल जिला संयोजक रायपुर ग्रामीण , किशोर शर्मा जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा रायपुर ग्रामीण ,

पूर्व जिलापंचायत सदस्य दुलारीचतुर्वेदानी  ,दयालुगाडा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष नयापारा ,पूर्व जनपद सदस्य राघवेंद्र साहू, बेंद्री सरपंच इंद्रकुमार साहू , सोशल मीडिया प्रभारी वरुण राठी, डॉक्टर बी.आर गौतम जिला उपाध्यक्ष अजा .मोर्चा रायपुर ग्रामीण, बरातु कुर्रे जिला मंत्री रायपुर ग्रामीण अज. मोर्चा ,शिवनारायण बघेल पार्षद नगर पंचायत अभनपुर, राजाराय पार्षद, प्रचार प्रसार प्रमुख भाजयूमो रायपुरग्रामीण,  मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अभनपुर गौरव शर्मा ,दया गिलहरे कार्यालय प्रभारी जिला रायपुर ग्रामीण आईटी सेल ,सागर साहू जिला सह-संयोजक सोशल मीडिया रायपुर जिला ग्रामीण ,सागर बारलेआईटी सेल  सह-प्रमुख सरल पोर्टल , सुखीराम लहरें मंडल अध्यक्ष मंदिर हसौद अजा मोर्चा, आंकुश भारद्वाज मंडल अध्यक्ष अज. मोर्चा आरंग ,लुकराम बघेल मंडल अध्यक्ष तिल्दा शहर, शशिकांत साहू भाजयुमो महामंत्री भाजपा मंडल खोरपा,मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा मन्दिरहसौद सुखीराम लहरे, सुनील ओगरे सदस्य भाजपा, मदन साहू भाजयुमो मंत्री अभनपुर मंडल, रवि धुव भाजयुमो सदस्य अभनपुर ,नंदलाल ओगरे मंडलअध्यक्ष अज. मोर्चा समोदा, पूनमचंद सोनवानी भाजपा आईटी सेल ,विकाम साहू, धर्मेंद्र साहू एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक ,वेदराम साहू पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी सदस्य रायपुर ग्रामीण, विकास साहू युवा मोर्चा मंडल महामंत्री खोरपा, पुनाराम साहू ,आशकरण गिलहरे सदस्य भाजपा,सूरज खूंटे, कान्हा गोस्वामी मंडल मंत्री भाजपा अभनपुर, दीपेश ठाकुर टि्वटर टोली प्रमुख आईटी सेल ,पंचराम ओगरे,सदस्य भाजपा संतु भतपहरी तिल्दा शहर मंत्री अजा. मोर्चा ,राजेंद्र साहू सदस्य भाजपा,विकास साहू आईटी सदस्य अभनपुर उपस्थित रहे!!

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads