शिक्षा
बेलरगांव में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत मोहल्ला क्लास का संचालन
बुधवार, 21 जुलाई 2021
Edit
बेलरगांव में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत मोहल्ला क्लास का संचालन
जयलाल प्रजापति/नगरी
गत वर्ष और इस वर्ष कोरोना महामारी से विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव जिला धमतरी मे आइसेक्ट कंपनी द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत बैंकिंग विषय का कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए व्यासायिक शिक्षिका श्रीमती पार्वती निषाद द्वारा मोहल्ला क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को बैंकिंग विषय पढ़ाया जा रहा है, कक्षाओं को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं, मोहल्ला क्लास के माध्यम से कक्षा शिक्षण की कमी को पूरा करने का प्रयास करते हुए विद्यार्थियों को नोट्स व PDF प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे बच्चे पढ़ाई के प्रति उत्साहित है l
Previous article
Next article
