*स्वयं सुरक्षित रह,दूसरो को दे सुरक्षा, यही समाजिक दायित्व व,है धर्म-रँजना साहू* *विधायक ने संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने लिखा पत्र* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*स्वयं सुरक्षित रह,दूसरो को दे सुरक्षा, यही समाजिक दायित्व व,है धर्म-रँजना साहू* *विधायक ने संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने लिखा पत्र*

 *कोविड सुरक्षा मे लापरवाही, खतरे को है आमंत्रण, बरते सावधानी व सतर्कता-रँजना साहू*




*जीवन व जीविका की रक्षा कोविड प्रोटोकॉल के पालन से ही है संभव-रँजना साहू*


*स्वयं सुरक्षित रह,दूसरो को दे सुरक्षा, यही समाजिक दायित्व व,है धर्म-रँजना साहू*



*विधायक ने संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने लिखा पत्र*

जितेंद्र महमल्ला /धमतरी

कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की समाप्ति के पश्चात पूरे विश्व में तीसरी लहर का अंदेशा बना हुआ है। इसी बीच देश के कई राज्यों में संक्रमण दर भी घटने का नाम नहीं ले रहा है, ऊपर से डेल्टा वैरीअंट घातक महामरी का प्रकोप के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अलर्ट जारी किया है । केंद्र सरकार ने भी अनेक राज्यों को उक्त महामारी से आगाह करते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं क्षेत्र के शहर एवं  ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन मे दी गई छूट के बाद लोग अब लापरवाही बरतना चालू कर दी है, जिस पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखते हुए आगाह किया है कि संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय सतर्कता व सावधानी को फिर से आम जन जीवन में लागू करने के लिए विभाग जन जागरूकता अभियान चलाएं क्योंकि अभी भी खतरा टला नहीं है यदि हम संक्रमण के सुरक्षा कवच मास्क लगाना, सैनेटराइज उपयोग करना, सामाजिक दूरी बना कर रखना सहित आवश्यक सावधानियों को अपने जीवन शैली में नहीं अपनाते हैं तो निश्चित ही हम स्वयं होकर संक्रमण के खतरे को आमंत्रित कर रहे हैं उक्त बात कहते हुए श्रीमती साहू ने लोगों से अपील की है की अपने जीवन एवं जीविका के लिए सावधानी व सतर्कता बरतते हुए स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए माध्यम बने यही वर्तमान समय में समाज के प्रति स्वयं का व्यक्तिगत कर्तव्य व धर्म है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads