*मगरलोड ब्लॉक मे प्रारंभ हुआ किसान सभा कार्ड बनाना*
*मगरलोड ब्लॉक मे प्रारंभ हुआ किसान सभा कार्ड बनाना*
राजेन्द्र साहू /मगरलोड
Lockdown के समय किसानों को फसल की कटाई, फसल बिक्री तथा दुसरी फसल की बुआई में हुई परेशानियों को देखते हुए आगे ऐसी परेशानियों से निपटने तथा देशभर के किसानों को जोड़ने के लिए वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद एवं केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान द्वारा किसान सभा पोर्टल का प्रारंभ किया गया।
इस योजना का शुभारंभ धमतरी जिले में मगरलोड ब्लॉक के तहत ग्राम परसवानी में दिनांक 21जुलाई दिन बुधवार को जनपद सदस्य श्री पूर्णानंद पटेल, सरपंच श्री झनेश्वर साहू तथा गांव के और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में हेल्पिंग वेव फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया गया ।
यह पोर्टल किसानों, ट्रांसपोर्टरों और खेती से जुड़ी सुविधा देने वाले जैसे कीटनाशक एवं उर्वरक डीलरों, कोल्ड स्टोर और गोदाम मालिक, मंडी डीलरों और ग्राहकों को आपस में जोड़ता है. ग्राहकों में बड़े खुदरा दुकानों, ऑनलाइन स्टोर, संस्थागत खरीदार सभी शामिल हैं. ऐसे में किसानों को खेती करने और अपने उत्पादन को बाजार में बेचने में आसानी होगी. सभी कृषि बाजार अच्छी तरह से व्यवस्थित नहीं हैं. इस कारण बहुत सारी उपज मंडियों तक पहुंचने के पहले ही बर्बाद हो जाती है. इसके चलते किसानों को उपज का सही दाम भी नहीं मिल पाता है. उनके लिए किसान सभा ऐप मददगार साबित होगा।

