आज का सुविचार(चिन्तन) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का सुविचार(चिन्तन)

 🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..22-07-2021*..🎋


✍🏻खुबसूरती उसमें नहीं है की हम कैसे दिखते है बल्कि खुबसूरती उसमें है की हम औरों के प्रति व्यवहार कैसा करते हैं।

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *σм ѕнαитι*🌷

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃




♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

  💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻जीवन में महान लक्ष्य धारण करते हुए, इंसान अगर सिर्फ धैर्य के गुण को अपना ले, तो दुख तो समाप्त हो ही जायेगा और खुशी के अवसर भी बढ़ जायँगे।

🌹 *σм ѕнαитι.*🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻


💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*22 जुलाई:-*_ परम पिता परमात्मा (God Father) से सीधे जुड़ने के लिए स्नेह और दृढ विश्वास चाहिए।
        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰

🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈

अनमोल वचनः

सच्चाई की ताकत वैसे ही कमाल करती है जैसे पारस का स्पर्श लोहे को भी सोना बना देता है।सबसे बड़ा सच है कि हम शरीर नहीं परंतु इस शरीर को चलाने वाली शरीर की मालिक अजर- अमर-अविनाशी आत्मा हैं। आत्मा का स्वधर्म शांति हैं, शांतिधाम (सचखंड)की रहने वाली है,शांति के सागर परमपिता परमात्मा की संतान शांत,शक्ति, प्रेम,सुख, आनंद स्वरुप है।

🙏ओम् शांति 🙏 

🍁आपका दिन शुभ हो🍁

🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈🌿🎈

🙏 *ॐ शांति* 🙏

यदि हम किसी समस्या का समाधान नहीं कर सकते... तो उसे बार-बार सोचने से उससे होने वाला नुकसान दोगुना हो जाता है। ऐसे में *ज्ञान* और *प्रभु* का ध्यान करें, क्योंकि इस नकारात्मक स्थिति से बचने के लिये स्वयं की *सकारात्मकता* को *बढ़ाना* जरूरी है... जो इसी विधि से बढ़ती है।

🌸 सुप्रभात...

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐

*ये दुनिया🌍 भी कितनी निराली👌🏻 है!*

*जिसकी आँखों में नींद है …. उसके पास अच्छा बिस्तर❌ नहीं …जिसके पास अच्छा बिस्तर है …….उसकी आँखों में नींद❌नहीं …*

*जिसके मन🙇🏻‍♀🙇🏻 में दया है ….उसके पास किसी को देने के लिए धन❌ नहीं* …. *और जिसके पास धन है उसके मन में दया❌ नहीं …*

*जिन्हे कद्र है रिश्तों👭👬👫🤝🏻 की … उन से कोई रिश्ता रखना❌ नही चाहता....* *जिनसे रिश्ता रखना चाहते हैं ….उन्हें  रिश्तों की कद्र 👫👬👭🤝🏻❌नहीं* 

*जिसको भूख है उसके पास🍱 खाने के लिए भोजन❌ नहीं….* *और जिसके पास खाने के लिए भोजन🍱 है ………उसको भूख❌ नहीं…*

*कोई अपनों के लिए…. रोटी🍪 छोड़ देता है…तो कोई🍪 रोटी के लिए….. अपनों👭👬👫को….*

*बताओ, है ना ये दुनिया🌍 निराली !!*.                                 दो🚶🏻‍♀️😷🚶🏻‍♂️ गज दूरी बहुत बहुत है जरूरी ,सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे, अपनों👬🏼👭🏻👫🏻👨‍👩‍👧‍👦के साथ मस्त रहे, अपना👩🏻💫👦🏻 खयाल रखें।



♦️♦️♦️ रात्रि कहांनी ♦️♦️♦️



          👉        एक अनोखा मुकदमा 🏵️

🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅

न्यायालय  में एक मुकद्दमा आया ,जिसने सभी को झकझोर दिया |अदालतों में प्रॉपर्टी विवाद व अन्य पारिवारिक विवाद के केस आते ही रहते हैं|  मगर ये मामला बहुत ही अलग किस्म का था। 


       एक 60 साल के  व्यक्ति ने ,अपने 75 साल के बूढ़े भाई पर मुकद्दमा किया था|

    मुकदमा कुछ यूं था कि "मेरा 75 साल का बड़ा भाई ,अब बूढ़ा हो चला है ,इसलिए वह खुद अपना ख्याल भी ठीक से नहीं रख सकता |मगर मेरे मना करने पर भी वह हमारी 95 साल की मां की देखभाल कर रहा है |

      मैं अभी ठीक हूं, सक्षम हू। इसलिए अब मुझे मां की सेवा करने का मौका दिया जाय और मां को मुझे सौंप दिया जाय"।

        न्यायाधीश महोदय का दिमाग घूम गया और मुक़दमा भी चर्चा में आ गया| न्यायाधीश महोदय ने दोनों भाइयों को समझाने की कोशिश की कि आप लोग 15-15 दिन रख लो|

    मगर कोई टस से मस नहीं हुआ,बड़े भाई का कहना था कि मैं अपने  स्वर्ग को खुद से दूर क्यों होने दूँ |अगर मां कह दे कि उसको मेरे पास कोई परेशानी  है या मैं  उसकी देखभाल ठीक से नहीं करता, तो अवश्य छोटे भाई को दे दो।

      छोटा भाई कहता कि पिछले 35 साल से,जब से मै नौकरी मे बाहर हू  अकेले ये सेवा किये जा रहा है, आखिर मैं अपना  कर्तव्य कब पूरा करूँगा।जबकि आज मै स्थायी हूं,बेटा बहू सब है,तो मां भी चाहिए।

          परेशान  न्यायाधीश महोदय ने  सभी प्रयास कर लिये ,मगर कोई हल नहीं निकला|

       आखिर उन्होंने मां की राय जानने के लिए उसको बुलवाया और पूंछा कि वह किसके साथ रहना चाहती है|

      मां कुल 30-35 किलो की बेहद कमजोर सी औरत थी |उसने दुखी दिल से कहा कि मेरे लिए दोनों संतान  बराबर हैं| मैं किसी एक के  पक्ष में फैसला सुनाकर ,दूसरे का दिल नहीं दुखा सकती|

 आप न्यायाधीश हैं , निर्णय करना आपका काम है |जो  आपका निर्णय होगा मैं उसको ही मान लूंगी।

             आखिर न्यायाधीश महोदय ने भारी मन से  निर्णय दिया कि न्यायालय छोटे भाई की भावनाओं से  सहमत है कि बड़ा भाई वाकई बूढ़ा और कमजोर है| ऐसे में मां की सेवा की जिम्मेदारी छोटे भाई को दी जाती है।

   फैसला सुनकर बड़े भाई ने छोटे को गले लगाकर रोने लगा |

यह सब देख अदालत में मौजूद  न्यायाधीश समेत सभी के आंसू छलक पडे।

        कहने का  तात्पर्य यह है कि अगर भाई बहनों में वाद विवाद हो ,तो इस स्तर का हो|

   ये क्या बात है कि 'माँ तेरी है' की लड़ाई हो,और पता चले कि माता पिता ओल्ड एज होम में रह रहे हैं | यह पाप  है।

   धन दौलत गाडी बंगला सब होकर भी यदि मा बाप सुखी नही तो आपके दौलत कमाने का भी कोई फायदा नही।

निवेदन है इस पोस्ट को शेयर जरूर करें,ताकि मां बाप को हर जगह सम्मान मिले ....


    भावनात्मक व प्रेरणादायक पोस्ट से संबंधित है।

आप सभी का दिन शुभ हो 🙏🏻😊

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads