भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर ग्रामीणो ने किया पौधारोपण,धनेली के चारों तालाब के आसपास रोपे गए पौधे*
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर ग्रामीणो ने किया पौधारोपण,धनेली के चारों तालाब के आसपास रोपे गए पौधे*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे धरसीवां के धनेली में जागरूक ग्रामीणो ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के उपलक्ष्य में गांव के चारो तालाबों के आसपास पौधारोपण किया।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओ द्वारा यह वृक्षारोपण किया गया कार्यकर्ता ग्रामीणो ने चौबीसों घण्टे प्राणवायु देने वाले वृक्षो की प्रजाति के पौधे रोपे जिनमे नीम, बरगद, पीपल,कदम, बेल आदि प्रमुख हैं गांव के बंधवा तालाब, शीतला तालाब, नवा तालाब खदान ,तोतरा तालाब में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण में प्रखंड संयोजक धंजय पाठक वार्ड पंच गिरधारी वर्मा सांकरा खंड संयोजक लोकेश साहू ग्राम संयोजक राजा साहू सोनू निषाद ,दीपक साहू, योगेश साहू, संजू निषाद दीपक निषाद, शैलेंद्र कोल ,पुनित नारंग, चंदन सोनवानी,संजय नारंग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
