सर्व आदिवासी समाज द्वारा प्रभारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक का भव्य स्वागत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सर्व आदिवासी समाज द्वारा प्रभारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक का भव्य स्वागत

सर्व आदिवासी समाज द्वारा प्रभारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक  का भव्य स्वागत




गरियाबंद

 छत्तीसगढ़़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा सांस्कृतिक मंत्री एवं गरियाबंद जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री माननीय अमरजीत भगत के गरियाबंद जिले में प्रथम आगमन व साथ में इस क्षेत्र के विधायक एवं  प्रथम पंचायत मंत्री माननीय अमितेश शुक्ल दोनों का भव्य व जोशीला स्वागत आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव एवं सर्व आदिवासी समाज के जिलाअध्यक्ष भरत दीवान के संयुक्त नेतृत्व में मजरकटा चौक स्थित आदिवासी परिषद भवन के सामने आतिशबाजी व नारेबाजी के साथ आदिवासी रीतिरिवाज के अनुरूप पीला पगड़ी एवं पीला चांवल से टीका लगाकर बड़े ही निराले व अनूठे अंदाज में किया गया ! आदिवासी समाज के लोग भेंट के दौरान प्रभारी मंत्री जी से मुख्य अतिथि की हैसियत से 9 अगस्त - विश्व आदिवासी दिवस पर सम्मेलन में भाग लेने का न्योता भी दिये ! स्वागत करने वालों में प्रमुख - पन्नालाल ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज, भरत दीवान जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, अशोक ध्रुव महासचिव आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज ,नरेन्द्र कुमार ध्रुव प्रदेश युवा अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, पुरूषोत्तम ध्रुव प्रदेश युवा सचिव सर्व आदिवासी समाज ,नरसिंह मरकाम अध्यक्ष ध्रुव गोंड़ समाज , ग्वाल सिंह सोरी अध्यक्ष छत्तीसगढ भूंजिया समाज , हेमलाल मरकाम सचिव फिंगेश्वरी  परिक्षेत्र गोंड़ समाज ,अन्य-वीरेन्द्र ध्रुव,सावित्री नागेश,अगहन ध्रुव,इन्दर ध्रुव,यशवंत ध्रुव,भागसिंह ठाकुर,निरंजन ध्रुव,चित्रेखाध्रुव(नहरगांव ),सुरेखा नागेश (सड़क परसुली ),चन्द्रिका ध्रुव (खुर्शीपार)भोलाराम ध्रुव,उमेंदी कोर्राम,श्रवण ठाकुर आदि  शामिल रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads