*भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : चंद्रशेखर साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : चंद्रशेखर साहू

 *भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : चंद्रशेखर साहू*



 राजिम 

रविवार को ग्राम कुण्डेल में "सक्षम युवा ग्रुप" के नेतृत्व में 200 नग छायादार व फलदार पौधा नदी किनारे रोपण कर सुरक्षा की संकल्प लिया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रुद्रसेन सिन्हा,सरपंच प्रतिनिधि राजेश सिन्हा, श्रावण यादव,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू,स्थायी आमंत्रित सदस्य विरेंद्र साहू,भाजयुमो कार्यकर्ता प्रकाश चक्रधारी,सह सोशल मीडिया प्रभारी लिकेश्वर साहू,भेखलाल सिन्हा,रमेश सिन्हा, लक्ष्मण सिन्हा,गोपाल चक्रधारी,नितेश सिन्हा,तीरथ दिवान,खिलेंद्र सिंह,रमेश सिन्हा,गुलशन सिन्हा,राहुल सिन्हा, खिलेश्वर सिन्हा, दिनेश यदु,सोनम यदु,सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।




 इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कोरोना संकट काल में आक्सीजन की कमी के कारण अपने आसपास अनेक व्यक्तियों को हमने परेशान होते देखा है और दुर्भाग्यवश कुछ अपनों को खो भी दिया है। वृक्षारोपण के महत्व को हम सभी को समझना है और भावी पीढ़ियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। सरपँच प्रतिनिधि राजेश सिन्हा ने कहा कि लोगों को प्रकृति तथा प्राकृतिक संसाधनो के महत्व तथा उनके संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु इससे अच्छा अवसर हमको प्राप्त नहीं हो सकता है,हमारे गांव के युवाओं द्वारा सक्षम युवा ग्रुप बनाकर इस ओर सार्थक प्रयास किया जा रहा है यह निसंदेह सराहनीय है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads