ग्रामीण नागरिकों को उनके घर के समीप विभिन्न जनोपयोगी सेवाये सुगमता से प्रदाय करने के उद्येश्य से देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामान्य सेवा केंद्रों की स्थापना की गई--सी एस सी ग्रामीण ई स्टोर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्रामीण नागरिकों को उनके घर के समीप विभिन्न जनोपयोगी सेवाये सुगमता से प्रदाय करने के उद्येश्य से देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामान्य सेवा केंद्रों की स्थापना की गई--सी एस सी ग्रामीण ई स्टोर

ग्रामीण नागरिकों को उनके घर के समीप विभिन्न जनोपयोगी सेवाये सुगमता से प्रदाय करने के उद्येश्य से देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामान्य सेवा केंद्रों की स्थापना की गई--सी एस सी ग्रामीण ई स्टोर



ग्रामीण नागरिकों को उनके घर के समीप विभिन्न जनोपयोगी सेवाये सुगमता से प्रदाय करने के उद्येश्य से देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों म सामान्य सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है। इन सामान्य सेवा केंद्रों को दृढ़ता प्रदान करने एवं नई नई सेवाये ग्रामीण अञ्चल तक पहुचाने के लिए इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सीएससी ई गवर्नन्स सर्विसेस इंडिया लिमिटेड की स्थापना की है।

वर्तमान में राज्य मे 15000 से अधिक सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को उनके घर के समीप जनोपयोगी शासकीय एवं व्यवसायीक सेवाये प्रदाय की जा रही है। 

वर्तमान स्पर्धा के युग में ग्रामीणों का विशेष ध्यान रखते हुए सीएससी ग्रामीण ई स्टोर एक ई-कॉमर्स एप तैयार किया गया है, इस एप के माध्यम से ग्रामीण उद्यमीता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सीएससी ग्रामीण ई स्टोर के माध्यम से ग्राम स्तरीय उद्यमी अपने व्यापार को अपने मोबाईल से देश- विदेश के कोने कोने तक पहुचा सकता है। देश मे अभी तक 1.72 लाख ग्रामीण ई स्टोर के माध्यम से 3.85 लाख गाहकों तक सेवाएं प्रदाय की जा चुकी है।लोकल फ़ॉर वोकल की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से राज्य के उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसी उद्येश्य से छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ द्वारा समर्थित एवं प्रेरित राज्य के विभिन्न वन अंचलों के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे खाद्य एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं को सीएससी ग्रामीण ई स्टोर के माध्यम से देश विदेश के ग्राहकों तक पहुचाया जाएगा। 

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज सी इस सी ई गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड एवं अवनी आयुर्वेदा के मध्य MoU संपादित किया जा रहा है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads