रिकार्ड का उचित रखरखाव करने के निर्देश,लंबित प्रकरणों का समय सीमा में सवेंदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश
कलेक्टर ने किया राजिम तहसील का आकस्मिक निरीक्षण,लगातार दूसरे दिन तहसील के निरीक्षण में निकले कलेक्टर
रिकार्ड का उचित रखरखाव करने के निर्देश,लंबित प्रकरणों का समय सीमा में सवेंदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश
गरियाबंद
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राजिम तहसील एवं अनुविभागीय कार्यालय राजिम का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के विभिन्न रिकॉर्ड का अवलोकन व निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय एवं तहसील परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश देते हुए लोक सेवा केंद्र, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम और तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने तहसील कार्यालय में आये किसानों व आम जनों से भी बात की और जानकारी ली। कलेक्टर ने तहसीलदार न्यायालय से संबंधित अभिलेखों का 15 दिन में रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिये है। साथ ही बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन के पिछले 1 साल से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। सभी रिकॉर्ड अद्यतन करने व उसे अभिलेखागार में जमा करने कहा है। कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक शाखा का निरीक्षण करते हुए बी.वन पंजी, ,पटेली रजिस्टर, सीमांकन पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने सभी लंबित सीमांकन को प्राथमिकता क्रम से पूर्ण करने के निर्देश को दिए हैं । कानूनगो शाखा के निरीक्षण के दौरान सभी पंजी को पूर्ण संधारित करने , अद्यतन करने और रिकॉर्ड का उचित तरीके से रखरखाव करने कहा गया। फाईलों व रजिस्टर को आलमारी में सुव्यवस्थित व सुरक्षित संधारण के निर्देश दिये है। इस दौरान तहसीलदार न्यायालय में उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। राजस्व पंजी, कोर्ट केस, अर्थदंड तथा ई-कोर्ट में नियमित सुनवाई करने कहा है। 15 दिन के भीतर रिकार्ड अद्यतन करने और लंबित प्रकरणों का समाधान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों से भी बात की और तहसीलदार को समय सीमा के भीतर सवेंदनशीलता के साथ प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी जी डी वाहिले, तहसीलदार घनश्याम जंघेल एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।
