क्षेत्रीय खबरे
प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 07 जुलाई को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे
मंगलवार, 6 जुलाई 2021
Edit
प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 07 जुलाई को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे
गरियाबंद
प्रदेश के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 07 जुलाई, बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री भगत 07 जुलाई को पूर्वान्ह 10ः30 बजे कार द्वारा सरगुजा कुटीर रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 01 बजे जिला गरियाबंद पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री गरियाबंद पहुंचकर पारागांव स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 01ः50 बजे से शाम 4 बजे तक विश्राम गृह गरियाबंद में आमजनों से भेंट व मुलाकात करेंगे। शाम 4ः05 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे शाम 06 बजे गरियाबंद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Previous article
Next article
