खोरपा मंडल द्वारा उल्बा के अटल चौक का सफाई कर मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
खोरपा मंडल द्वारा उल्बा के अटल चौक का सफाई कर मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
अभनपुर
भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत उल्बा के अटल चौक में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ अटल चौक में स्वच्छता अभियान के रूप में चौक का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा झाड़ू लेकर सफाई किया गया। तदुपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा में पुष्पांजलि एवं पूजा करते हुए श्रद्धांजलि समर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला जी ने सभा को संबोधित करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अखंड भारत का स्वप्न दृष्टा कहकर उनके द्वारा किए गए त्याग एवं बलिदान को याद किया ।
भाजपा मंडल महामंत्री नेहरू साहू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान मानवतावाद ,राष्ट्रवाद, एवं समृद्ध भारत का न्यू डालने वाला व्यक्तित्व बताया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विधान, एक संविधान ,एक निशान का जो नारा दिया था उसको यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साकार कर दिखाया।एक संगठित, एक समृद्ध और शक्तिशाली भारत का आयाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व के सामने रखा। सभा का आभार व्यक्त उपाध्यक्ष-श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर जी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे - कृष्णकांत नामदेव , कोषाध्यक्ष- अनिल साहू ,महामंत्री-अंबिरीका कोसले (महिला मोर्चा),महामंत्री - शशिकांत साहू (युवा मोर्चा) पूर्व सरपंच-रामजीलाल तारक, यशवंत साहू ,कल्यान ध्रुव ,महेंद्र यादव ,नकुल रिगरी ,केशव साहू, एकता ग्राम संगठन अध्यक्ष -श्रीमती दमयंती साहू,श्री सत्यनारायण उपाध्याय, श्री मति ईश्वरी साहू , योगेश साहू,तेजराम साहू , रवि कुमार साहू, पोषण तारक टिकेश्वर ध्रुव , सिथलेश पाल, लुभेन्द तारक, एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।


