बाइको की भिड़ंत में गंभीर पति पत्नी की मौत,इलाज के दौरान अंबेडकर हॉस्पिटल में हुई मौत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बाइको की भिड़ंत में गंभीर पति पत्नी की मौत,इलाज के दौरान अंबेडकर हॉस्पिटल में हुई मौत

 बाइको की भिड़ंत में गंभीर पति पत्नी की मौत,इलाज के दौरान अंबेडकर हॉस्पिटल में हुई मौत



    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

रविवार देर शाम सांकरा टाटीबंध मार्ग पर हुई दो वाइक की आमने सामने भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए पति पत्नी की इलाज के दौरान अंबेडकर हॉस्पिटल में मौत हो गई।

   *पंचायत सचिव की बाइक ने मारी थी टक्कर*



   ज्ञात रहे कि रविवार देर शाम दंपति की वाइक को भिमोरी ढाबा ग्राम पंचायत के सचिव की वाइक ने सामने से टक्कर मारी थी जिन्हें धरसीवां के डायल 112 कर्मियों ने तुरन्त धरसीवां अस्पताल पहुचाया था जहाँ से उन्हें रायपुर रेफर किया गया था मृतक होरीलाल पिता गणेशराम यादव एवं उसकी पत्नी पूजा यादव छेरीखेड़ी से छट्टी कार्यक्रम से वापस उरला जा रहे थे तभी सामने से आ रही भिमोरी ढाबा ग्राम पंचायत सचिव कुलेश्वर धृतलहरे की बुलेट मोटर सायकिल से उनकी भिड़ंत हो गई थी घटना में कुलेश्वर को भी गंभीर चोटें आई थी उक्त घटना रविवार देर शाम जेके वीडियो हाल के आगे टाटीबंध मार्ग  पर हुई थी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads