*01 अक्टूबर 2021 को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस" पर रक्तदान शिविर का आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*01 अक्टूबर 2021 को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस" पर रक्तदान शिविर का आयोजन*

*01 अक्टूबर 2021 को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस" पर रक्तदान शिविर का आयोजन* 



गरियाबंद

जिला स्वास्थ्य समिति गरियाबंद  द्वारा  01 अक्टूबर 2021 को " राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस" के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय गरियाबंद में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 01 अक्टूबर 2021 का थीम एवं स्लोगन है- "Give blood and keep the world beating." एवं

"रक्तदान करके देखो अच्छा लगता है", जन मानस को आपातकालीन चिकित्सा, प्रसव के समय तथा हिमोग्लोबीनपैथी पीडित मरीजों को निरंतर रक्त की आवश्यकता होती है। स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन जागरूकता बढाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान का अभियान 01 से 31 अक्टूबर 2021 पूरे माह तक चलाया जाना है। रक्तदान करने से रक्तदाता के स्वास्थ्य पर इसका कोई भी विपरीत प्रभाव नही पड़ता

प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में  दो बार रक्तदान जैसा पुनीत कार्य अवश्य किया जाना

चाहिए. इससे शरीर में नए रक्त का संचार होता है, जो सेहत के लिए काफी लाभप्रद है। स्वास्थ्य

एवं परिवार कल्याण विभाग  गरियाबंद  द्वारा उक्त शिविर में अधिकाधिक संख्या में रक्तदान

कर पुनीत कार्य के सहभागी बनने की अपील की  है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads