*विकासखंड स्तरीय पठन, लेखन व गणितीय कौशल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*विकासखंड स्तरीय पठन, लेखन व गणितीय कौशल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*आरंग--
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के पठन, लेखन, गणितीय क्षमता का के ज्ञान के लिए पढ़ई तुंहर दुवार 2.0 अंतर्गत पठन कौशल, लेखन कौशल, व गणितीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन पूरे राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में आरंग के ग्राम रसनी में विकासखण्ड स्तरीय पठन, लेखन, गणितीय कौशल, व हस्तलिखित पत्रिका निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी बंजारा साहब व विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती डेजी रानी जांगड़े मैडम की सानिध्य व मार्गदर्शन में। संकुल प्राचार्य रसनी श्री प्रशांत शर्मा, विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक श्री मातलि नंदन वर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश शर्मा जी एवं आरंग विकासखण्ड के समस्त संकुल समन्वयकों के गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता के प्रथम सत्र में आरंग विकासखंड के आधार संकुलों से चयनित 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। जिसके अंतर्गत धारा प्रवाह सही पठन, सुस्पष्ट लेखन, व उच्च गणितीय कौशलों से संबंधित सवालों के आधार पर विद्यार्थियों के दक्षताओं का आंकलन किया गया।* *प्रतियोगिता के द्वितीय सत्र में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री वतन चंद्राकर, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री जगमोहन चंद्राकर, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक श्री मातलि नंदन वर्मा, सहायक विकासखंड अधिकारी श्री दिनेश शर्मा द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।*
*जिसमें कक्षा पहली से तीसरी स्तर अंतर्गत पठन कौशल में प्रथम कु.रेवती निषाद नवीन प्राथमिक शाला पारागांव, द्वितीय कु.ढालिनी ध्रुव शासकीय प्राथमिक शाला परसकोल, लेखन कौशल में प्रथम कु. रागिनी टोंडरे शासकीय प्राथमिक शाला अकोली खुर्द, द्वितीय कु. अनामिका शासकीय प्राथमिक शाला गिधवा, गणितीय कौशल में प्रथम निहाल साहू शासकीय प्राथमिक शाला मुनगी, द्वितीय यश चंद्राकर शासकीय प्राथमिक शाला लोधी पारा आरंग, हस्तलिखित पुस्तिका निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम शासकीय प्राथमिक शाला परसकोल, द्वितीय शासकीय प्राथमिक शाला निसदा विजयी रहे।*
*इसी प्रकार कक्षा चौथी व पांचवी स्तर पर पठन कौशल में प्रथम भव्य सिंह ठाकुर शासकीय प्राथमिक शाला बनचरौदा, द्वितीय गजेंद्र कुमार सेन शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी, लेखन कौशल में प्रथम कु. सुहाना हिरवानी शासकीय प्राथमिक शाला परसकोल, द्वितीय दीपांशु वर्मा शासकीय प्राथमिक शाला मुनगेसर, गणितीय कौशल में प्रथम खेमेंद्र जलक्षत्री शासकीय प्रथमिक शाला भिलाई, द्वितीय भविष्य चौहान शासकीय प्राथमिक शाला मुनगेसर, हस्तलिखित पुस्तिका निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम शासकीय प्राथमिक शाला कुकरा,द्वितीय शासकीय प्राथमिक शाला सेंध विजयी रहे*
*इस प्रतियोगिता के आयोजन अवसर पर अपने उदबोधन पर विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बीआरसीसी महोदय श्री एम.एन.वर्मा सर ने बताया कि विकासखंड स्तर पर चयनित समस्त प्रतिभागी दो अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आरंग विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।*
*इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक वृन्द जितेंद्र शुक्ला, प्रहलाद शर्मा, पोषन साहू, युवराम साहू, अमित अग्रवाल, नूतन मांडले,रोशन चंद्राकर , सुनील पटेल, दीपक दुबे, हरेंद्र साहू, नागेंद्र देवांगन, गिरजाशंकर अग्रवाल,राजमोहन श्रीवास्तव, गिरीश गिलहरे,चित्रकान्त चंद्राकर,धनपाल कुर्रे आदि ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम के आयोजक शाला के प्रधान पाठिका श्रीमती शीला गुरु गोस्वामी ने समस्त विजयी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान किया साथ ही विकासखण्ड कार्यालय को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मेरे विद्यालय को चयनित किया गया। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन हरीश दीवान संकुल समन्वयक खमतराई ने किया।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आधार संकुल केंद्र समन्वयक श्री सुरेंद्र चंद्रसेन जी ने किया।

