*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर को करेंगे जिले के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन*
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर को करेंगे जिले के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
18 सितम्बर 2021/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य अतिथि के तौर पर रविवार 19 सितम्बर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। उक्त वर्चुअल शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, पर्यटन, धर्म न्यास और धर्मस्व विभाग के मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा की जाएगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया वर्चुअली मौजूद रहेंगी। इसके अलावा नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष श्री विपिन साहू, सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र श्री चुन्नीलाल साहू, सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र श्री मोहन मण्डावी, संसदीय सचिव लोक निर्माण विभाग श्री विकास उपाध्याय, सिहावा विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, विधायक कुरूद विधानसभा क्षेत्र श्री अजय चंद्राकर, विधायक धमतरी विधानसभा क्षेत्र श्रीमती रंजना साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी तथा उपाध्यक्ष श्री नीशू चंद्राकर के आतिथ्य में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण रायपुर से वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आमंत्रित किया गया है।
