*प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विभिन्न स्थानों के सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल विधायक रंजना साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विभिन्न स्थानों के सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल विधायक रंजना साहू*

 *प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विभिन्न स्थानों के सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल विधायक रंजना साहू*




जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत, प्रेरणापुंज, मां भारती को परम वैभव में ले जाने हेतु प्रतिबद्ध , देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी को जन्मदिवश पूरे देश, प्रदेश, एंव विश्व में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में धमतरी विधानसभा के विधायक रंजना साहू विभिन्न स्थानों में जाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम में सहभागी बनी।  विधायक सहित व्यापारी प्रकोष्ठ के सदस्यों के द्वारा मोदी जी के जन्मदिवस पर सर्वप्रथम धमतरी के आराध्य मां विन्ध्वासिनी मंदिर में दीपक जलाकर पूजा अर्चना कर दीर्घायु होने की कामना किये। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की ओर से अनेकों श्रमवींरो का सम्मान, कृषि विज्ञान केंद्र संबलपुर में पौधारोपण, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा स्वच्छता का प्रतीक मनीकंचन महिलाओं का सम्मान जैसे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक रंजना साहू ने समस्त कार्यक्रमों में उपस्थित हुई। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी देश को पुनः विश्व गुरु के रूप में प्रदर्शित किए हैं, उनके जन्मदिवस पर पूरी भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। पोषण वाटिका महा अभियान एवं पौधारोपण किया गया। मनीकंचन महिलाएं जिन्होंने स्वच्छता अभियान की अनमोल खड़ी है जो प्रति दिवस प्रत्येक घर में जाकर स्वच्छता का संदेश देते हैं। श्रीमति साहू ने आगे कहा कि स्वच्छता दीदियों का सहयोग हम लोगो को हमेशा प्राप्त हुआ, जब कोरोना महामारी का दौर चल रहा था तब व्यक्ति एक दूसरे को छूने से भी डर रहे थे मगर उस वक्त भी स्वच्छता दीदियों ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रख कर अपना फर्ज निभाया औऱ लोगो का साथ दिया, बल्कि घर घर जाकर कचरा संग्रहण किया जबकी ऐसा करने से उनके स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ सकता था किंन्तु स्वच्छता दीदियों ने उस खतरे को भी दरकिनार कर लोगो की रक्षा के लिये आगे आई थी। आज भी स्वच्छता दीदी पुरी लगन के साथ लोगो को साफ सफाई के लिये प्रेरित कर रही है और घर घर जाकर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इनका सहयोग हमे इस बात की सीख भी देता है कि हमे साफ सफाई पर खास ध्यान देना चाहिये ताकी स्वच्छता से हमारा जीवन बीमारियों से दूर रहे। माननीय प्रधानमंत्री जी जिन्होंने स्वच्छता को एक मुहिम के तहत सभी को स्वच्छ एवं स्वास्थ्य रहने की प्रेरणा दिए हैं। 

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिथिका विश्वास, धनीराम सोनकर, उमेश साहू, ईश्वर सोनकर, विजय साहू, नंदू जसवानी राकेश चंदवानी, शुभम केसवानी, अज्जू देशलहरे, दीपक गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीमती रेश्मा शेख जी, बिथिका विश्वास, महेंद्र पंडित, उमेश साहू, शिवदत्त उपाध्याय जी के आतिथ्य व अखिलेश सोनकर, पार्षद श्यामलाल नेताम, रामखिलावन कंवर, चंद्रकला पटेल, रुखमनी सोनकर , ममता सिन्हा सहित विभिन्न वार्ड पार्षद,  पदाधिकारी के सानिध्य में वार्डवासीयो की उपस्थित में सम्मान मिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads