*पढ़ाई तुंहार द्वार 2.0 के अंतर्गत जोन स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पढ़ाई तुंहार द्वार 2.0 के अंतर्गत जोन स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

 *पढ़ाई तुंहार द्वार 2.0 के अंतर्गत जोन स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*





*आरंग--

- शासकीय अरुंधती देवी संकुल केंद्र आरंग में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर अशोक नारायण बंजारा के निर्देशानुसार  पढ़ाई तुंहार द्वार 2.0 के अंतर्गत आधार संकुल जोन स्तरीय प्राथमिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता में लेखन कौशल, पठन कौशल, गणितीय कौशल, एवं हस्त पुस्तिका निर्माण के अंतर्गत 4 संकुल क्रमशः अ दे आरंग, पारागांव, कन्या आरंग एवं खमतराई प्राथमिक स्तर के बच्चों ने भाग लिया । पठन गतिविधि में प्रथम रेवती निषाद पारागांव एवं द्रोण सोनकर राटाकाट लेखन में प्रथम रागिनी  तोंद्रे अकोली खुर्द एवं देविका साहू खमतराई गणित कौशल में प्रथम यश चंद्राकर लोधी पारा स्कूल आरंग एवं टिकेश्वर साहू पारागांव तथा हस्त पुस्तिका निर्माण में पुष्पराज साहू तथा देवीका साहू प्राथमिक खमतराई ग्रुप आगे रहे।







, हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों ने संयुक्त रुप से निर्णायक की भूमिका निभाई सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक गण हरीश दीवान खमतराई, नूतन मांडले कन्या आरंग, अमित अग्रवाल पारागांव एवं पोखन साहू अरुंधती आरंग ने सभी बच्चों सहित शिक्षकों को बधाई दी एवं कहा कि हार या जीत बड़ी बात नहीं है अपितु भाग लेना बड़ी बात है, कार्यक्रम का संचालन अरविंद वैष्णव ने किया एवं आभार प्रदर्शन हरीश दीवान के द्वारा किया गया, इस अवसर पर व्याख्याता गण अशोक ठाकुर,  ,  बीएल दीवान, ओम प्रकाश गुप्ता, नीलकंठ देवांगन,लोकेश्वर साहू,पूनम साहू,कमलेश साहू एवं शिक्षक गण रामकुशल साहू, उमेंद्र चंद्राकर, भूषण जलक्षत्री ,लोचन प्रसाद साहू, संतोष सोनी, कल्पना सिंह ठाकुर, श्वेता पाल, भीमसेन ध्रुव, मोहम्मद इरफान, शरद अग्रवाल, ऋषि पटेल, प्रेरणा चंद्राकर, विष्णु प्रसाद ध्रुव, संध्या चंद्राकर, नीलू देवांगन, नीता चंद्राकर, तारकेश्वर डडसेना, भूपेंद्र कुमार साहू, सीमा विशाल आदि शिक्षकों की सहभागिता रही ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads