कृषि विभाग गरियाबंद के उप संचालक के मार्गदर्शन पर कृषि विभाग छुरा के कृषकों को नि:शुल्क खाद एवं दवाई का वितरण
कृषि विभाग गरियाबंद के उप संचालक के मार्गदर्शन पर कृषि विभाग छुरा के कृषकों को नि:शुल्क खाद एवं दवाई का वितरण
तेजस्वी यादव/छुरा
जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत जनपद क्षेत्र क्रमाँक 18के आश्रित ग्राम पंचायत खरखरा के ग्राम तिलाईदादर में कृषि विभाग गरियाबंद के उप संचालक एफ आर कश्यप के मार्गदर्शन पर कृषि विभाग छुरा के कृषकों को नि:शुल्क खाद एवं दवाई का वितरण किया गया।
कृषको को नि:शुल्क खाद एवं दवाई का वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर थे अध्यक्षता ग्राम प्रमुख पुनित राम साहू ने किया।
ज्ञात हो खरीब फसल में उपचारित व प्रमाणित बीज धान के उत्पादन को बढावा देने नि:शुल्क आत्मा योजना के अन्तर्गत प्रदर्शनीये bio-226 धान बीज का वितरण किया गया था। जिसके उत्पादन बृद्धि के लिए किसानो को नि:शुल्क खाद और दवाई का वितरण जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने करकमलो से किया गया
क्षेत्रिय आर ई ओ वरुण साहू, ने ने धान के पौधों का परिक्षण किया,बिमारियों की रोक थाम तथा नि:शुल्क सुपरकम्पोट खाद की जानकारी दी।
जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि शासन नि:शुल्क हर सुविधा मुहैया करा रही है तो हमे इसका भरपूर लाभ लेकर आर्थिक सम्पन्नता की ओर आगे बड़ना है। बीजों को बढ़ाकर और कृषकों के लिए बीज सुरक्षित रखना है कहा।
इस अवसर पर कुल 35कृषको को एक एक क्विटल सुपर कम्पोस्ट खाद व दवाई का वितरण किया गया।
लाभान्वित कृषको में प्रमुख रुप से पुनित राम साहू, दीनेश साहू,बृज साहू,प्रेम सिंग, शालिक, शैल कुमार सहित किसान मित्र साहू, उपस्थित थे।

