"कृषि सहकारी समिति सुंदरकेरा में किसानों की हुई आमसभा, पिछले वर्ष हुई धान खरीदी में 385.20 क्विंटल धान की सुखद पर किसान प्रतिनिधियों ने चिंता ज़ाहिर की - रतिराम साहू" - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

"कृषि सहकारी समिति सुंदरकेरा में किसानों की हुई आमसभा, पिछले वर्ष हुई धान खरीदी में 385.20 क्विंटल धान की सुखद पर किसान प्रतिनिधियों ने चिंता ज़ाहिर की - रतिराम साहू"

 "कृषि सहकारी समिति सुंदरकेरा में किसानों की हुई आमसभा, पिछले वर्ष हुई धान खरीदी में 385.20 क्विंटल धान की सुखद पर किसान प्रतिनिधियों ने चिंता ज़ाहिर की - रतिराम साहू"



नवापारा नगर

 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सुंदरकेरा में अंशधारी किसान सदस्यों का आम सभा रखा गया था जहां पिछले वर्ष किए गए धान खरीदी एवं परिवहन के संबंध में जानकारी प्राधिकृत अधिकारी सी पी साहू  के द्वारा दी गई समिति के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसदा मंगलोर, सुंदरकेरा घोंट, सोंठ के 14 सौ किसानों से कुल 55,228.80 क्विंटल धान का उठाव किया गया | कुल धान खरीदी की मात्रा में सुंदरकेरा समिति में 385.20 क्विंटल सुखद बताया गया है जो समिति के लिए नुकसान है |

    बड़ी मात्रा में सुखद बताए जाने पर उपस्थित किसानों में काफी आक्रोश देखा गया किसानों के साथ समिति के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह से इतने बड़े मात्रा में कभी सुखद नहीं आया था इस समय क्यों ऐसा हुआ जिस पर सहकारिता निरीक्षक एन एल गुप्ता ने कहा कि समय पर धान का उठाव नहीं हुआ जिसके कारण सुखद ज्यादा आया और यही स्थिति पूरे छत्तीसगढ़ में है इस पर कृषक नेता रतिराम साहू ने कहा कि चूकि सुंदरकेरा एक नवीन समिति है और इतना बड़ा सुखद बताया जाना  संतोषप्रद नहीं है| 385.20 क्विंटल सुखद धान की कीमत 9,63,000₹ होता है जिसकी भरपाई कहां से होगी सहकारिता निरीक्षक गुप्ता द्वारा यह बताकर की यही स्थिति पूरे छत्तीसगढ़ की है कह कर इस पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया इतने बड़े मात्रा में पूरे छत्तीसगढ़ में धान का सुखद बताया जाने में सहकारिता विभाग के बड़े उच्च अधिकारियों के संरक्षण में होना प्रतिपादित होता है इस पर शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति गठित कर जांच की जानी चाहिए |

     रतिराम साहू ने नवीन सहकारी समिति सुंदरकेरा में एक खाद गोदाम एवं नवीन कार्यालय भवन तथा ग्राम मंदलोर में भी खाद गोदाम एवं उपभोक्ता भवन के जीर्णोद्धार किए जाने का प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित किया गया | आम सभा में प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू सहकारिता निरीक्षक एन एल गुप्ता समिति प्रबंधक चंद्रिका साहू नरसिंग साहू एवं समिति के अन्य कर्मचारियों के साथ कृषक गण रतिराम साहू मिलेश वर्मा नत्थू राम साहू खोरबाहरा साहू गोपाल साहू टीकू यादव टीकाराम पटेल मोहन देवांगन श्री राम साहू के साथ बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे|

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads