*प्राथमिक कक्षा के बच्चों के पठन, लेखन, गणित और विज्ञान के प्रोजेक्ट की लगाई जाएगी प्रदर्शनी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्राथमिक कक्षा के बच्चों के पठन, लेखन, गणित और विज्ञान के प्रोजेक्ट की लगाई जाएगी प्रदर्शनी*

 *पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 के तहत ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आगामी 2 अक्टूबर को होगा आयोजित*



*प्राथमिक कक्षा के बच्चों के पठन, लेखन, गणित और विज्ञान के प्रोजेक्ट की लगाई जाएगी प्रदर्शनी*



निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शनियों को चयनित कर भेजा जाएगा राज्य स्तर पर


जितेंद्र महमल्ला /धमतरी 


/ ज़िले में समग्र शिक्षा अंतर्गत पढ़ई तुन्हर द्वार 2.0 के तहत आगामी 2 अक्टूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्थानीय मेनोनाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉ रजनी नेल्सन ने बताया कि पढ़ई तुन्हर द्वार योजना 2.0  के तहत प्राथमिक स्कूलों के बच्चों का पठन, लेखन और विज्ञान तथा गणित में स्तर आंकलन के लिए प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर पर, संकुल, विकासखंड स्तर पर आयोजित की गई। इसके जरिए उनकी पठन और लेखन कौशल, हस्तलिखित पुस्तिका और विज्ञान तथा गणित के प्रयोग और अमाराइट की तर्ज पर छोटेदृछोटे प्रोजेक्ट जो बच्चों द्वारा तैयार की गई है उनकी प्रतियोगिताए रखी गई थीं। इसके पीछे मंशा रही कि बच्चों की सीखने की गति की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर उनमें आगे और सुधार के लिए सतत प्रयास जारी रखा जाए।

               सभी प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों में कोरोना की वजह से हुए सीखने की क्षति में कमी लाने उनकी कक्षा अनुरूप दक्षता विकास के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। बताया गया कि विकासखंडों से चयनित उत्कृष्ट विद्यार्थियों और उनके प्रदर्शनियों का ज़िला स्तर पर प्रदर्शनी दो अक्टूबर को लगाई जाएगी। ज़िला शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि इसमें समुदाय से निर्णायक मंडल के सहयोग से उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनकी सूची फिर राज्य स्तर पर भेजी जाएगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads