रायपुर जिला देवांगन समाज के युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के प्रथम बैठक का आयोजन
रायपुर जिला देवांगन समाज के युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के प्रथम बैठक का आयोजन
रायपुर
विगत दिनों रायपुर जिला देवांगन समाज के युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के प्रथम बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला *उपाध्यक्ष श्री द्वारिका देवांगन जी* थे बैठक की अध्यक्षता टिकरापारा मंडल *अध्यक्ष श्री भूपेंद्र देवांगन जी* ने किया उक्त बैठक में रायपुर जिला देवांगन समाज के *सचिव मनोहर देवांगन जी* और *कोषाध्यक्ष शरद देवांगन जी* अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए
इस बैठक में रायपुर जिला देवांगन समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने अपने युवा कार्यकारिणी का विस्तार हेतु चर्चा किया जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि निम्नांकित पदों पर 30 युवा साथियों को पदभार दिया जाएगा
*पदाधिकारियो की नियुक्ति हेतु सूची*
संरक्षक
रायपुर जिला देवांगन समाज के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, एवं सहसचिव होंगे
सलाहकार -: 7 पद
अध्यक्ष-: 1 पद
सचिव -:1 पद
उपाध्यक्ष -: 7 पद
सह सचिव -: 1 पद
संगठन सचिव -: 1 पद
प्रचार सचिव -: 1 पद
मीडिया प्रभारी -: 1 पद
सहमीडिया प्रभारी -: 1 पद
कार्यकारिणी सदस्य -: 10 पद
इन पदों पर नियुक्ति किया जाएगा
इस बैठक में रायपुर जिला देवांगन समाज अंतर्गत सभी 11 राज और 8 मण्डल से लगभग 40 सदस्यगण उपस्थित हुए थे
