19 को बंगोली में जुटेंगे किसान,तीन काले कानूनो पर होगी विचार गोष्ठी
19 को बंगोली में जुटेंगे किसान,तीन काले कानूनो पर होगी विचार गोष्ठी
सुरेन्द्र जैन /धरसीवां
"तीन काले कृषि कानून और किसान आंदोलन"विषय पर19सितम्बर2021दिन रविवार को विचारगोष्ठी का कार्यक्रम बंगोली में आयोजित किया गया है।गोष्ठी के मुख्य वक्ता "उद्भावना" द्वारा प्रकाशित"यह किसानों के अस्तित्व का संघर्ष है"पुस्तक के लेखक तथा जन संस्कृति मंच छत्तीसगढ़ के संयोजक प्रोफेसर सियाराम शर्मा होंगे।यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ किसान महासभा के संयोजन समिति द्वारा आयोजित है।यह जानकारी देते हुए संयोजन समिति सदस्य धर्मेंद्र बैरागी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के दस माह पूरा होने पर 27सितंबर को पूरा भारत बंद का आव्हान संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किया गया है; वहीं छत्तीसगढ़ के राजिम में28सितंबर को किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है।इन दोनों ही कार्यक्रम को सफल करने छत्तीसगढ़ किसान महासभा द्वारा गांव-गांव ,घर-घर घूम कर जन-संपर्क किया जा रहा है, पर्चा बांटा जा रहा है।इस अभियान को सफलता मिलेऔर विस्तार से चर्चा करने के लिए ही बंगोली सतसंग भवन में किसान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।इसमें किसान, मजदूर, छात्र,नौजवान सहित महिलाओं एवं तमाम जनसमूह से अधिक संख्या में शामिल हो कर किसान संघर्ष में भागीदार बनने की अपील छत्तीसगढ़ किसान महासभा के संयोजक नरोत्तम शर्मा ने की है।
धर्मेंद्र बैरागी, संयोजन समिति सदस्य छत्तीसगढ़ किसान महासभा, रायपुर
