क्राइम
चोरभट्टी मार्ग मे अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते खरोरा पुलिस ने शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
मंगलवार, 21 सितंबर 2021
Edit
चोरभट्टी मार्ग मे अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते खरोरा पुलिस ने शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
भरत कुम्भकार/खरोरा
खरोरा थाना अन्तर्गत ग्राम कोरासी चोरभट्टी मार्ग मे अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते खरोरा पुलिस ने शराब के साथ दो लोगों को हिरासत मे लेकर आबकारी की धाराओं मे कार्यवाही कर जेल भेजा।
पुलिस थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम कोरसी से चोरभट्टी जाने मार्ग पर आरोपी जयदीप बांधे पिता लोकनाथ उम्र 20वर्ष निवासी कोरसी, त्रिलोचन देवांगन पिता छबि राम उम्र 32वर्ष निवासी कोरसी के कब्जे से कुल 90पौवा देशी मसाला जप्त कर आरोपीयों के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी अधिनियम क़ायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l
Previous article
Next article
