*नही थम रहा सड़क हादसों में गौवंश की मौतों का सिलसिला,वाहन की टक्कर से अब नन्दी की हुई मौत,गौसेवकों ने विधि विधान के साथ दी मिट्टी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नही थम रहा सड़क हादसों में गौवंश की मौतों का सिलसिला,वाहन की टक्कर से अब नन्दी की हुई मौत,गौसेवकों ने विधि विधान के साथ दी मिट्टी*

 *नही थम रहा सड़क हादसों में गौवंश की मौतों का सिलसिला,वाहन की टक्कर से अब नन्दी की हुई मौत,गौसेवकों ने विधि विधान के साथ दी मिट्टी*



    सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

  सरकार के लाख प्रयासों के बाबजूद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास सड़क हादसों में गौवंश की असमय सड़क हादसों में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा अब शुक्रवार को सांकरा में हाइवे पर दुर्घटना में एक नन्दी की दर्दनाक मौत हुई जिसे ग्रामीण गौसेवकों ने विधि विधान के साथ मिट्टी दी।

   जानकारी के मुताबिक  धरसीवां  के सांकरा में एक नंदी महाराज को किसी वाहन ने टक्कर मारी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई सूचना मिलते ही धनेली सांकरा के गौ सेवक प्रमुख  धंजय पाठक  सांकरा खंड के सहसंयोजक पंकज यादव श्रवण आदि मौके पर पहुचे ओर उन्होंने निको जायसवाल फेक्ट्री से  जेसीबी मशीन मंगाई जिसकी मदद से नंदी महाराज जी को मिट्टी दी गई।

   बजरंग दल ओर विहिप से जुड़े गौसेवक पीतांबर यदु,अजय नारंग,माधव तांडी सोनू सिंह  लोकेश साहू  आदि हमेशा की तरह विधि विधान के साथ गौवंश नन्दी को मिट्टी दी।

*आये दिन हो रहीं मौतें*

रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनेली से सांकरा तक एवं विधानसभा मार्ग पर गौवंश का जमाबड़ा रहता है बड़ी संख्या के गौमाता ओर गौवंश सडको को घेरकर बैठे रहते हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही परिणाम स्वरुप आये सडकों पर हादसों में गौवंश की मौतें होने का सिलसिला जारी है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads