स्कूली छात्र ने की खुदकुशी ,सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा की घटना ,मोबाईल को लेकर परिजनों ने छात्रा को लगाई डांट ,उसे फंदे पर लटका पाया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

स्कूली छात्र ने की खुदकुशी ,सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा की घटना ,मोबाईल को लेकर परिजनों ने छात्रा को लगाई डांट ,उसे फंदे पर लटका पाया

 स्कूली छात्र ने की खुदकुशी ,सेनानी गौरव ग्राम खिसोरा  की घटना ,मोबाईल को लेकर परिजनों ने छात्रा को लगाई डांट ,उसे फंदे पर लटका पाया


 


राजेन्द्र साहू/मगरलोड

 करेली बड़ी चौकी के ग्राम खिसोरा में कक्षा बारहवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी एसआई संतोष साहू ने बताया कि खिसोरा के दानी राम साहू की बेटी  कक्षा बारहवीं की छात्रा  थी। उन्होंने अपने घर के पीछे  बाड़ी के जाम पेड़ में दुपट्टे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार छात्रा के पास कीपैड मोबाईल था जिससे वह हमेशा बात करने में ब्यस्त रहती थी।परिजनों ने युवती को पूछा मोबाईल को हम लोग तुम्हारे लिए खरीदे नहीं है तो यह मोबाईल कहां से आया ।शुक्रवार को भी मोबाइल को लेकर परिजनों ने  छात्रा को डांटा था। रात्रि दस बजे के बाद घर के सभी सदस्य खाना खा कर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। छात्र भी अपने कमरे में चली गई। सुबह 4 बजे छात्रा के पिता बाड़ी तरफ गए तो अपनी बेटी को फाँसी के फंदे में लटका पाया। घटना रात्रि 10 से सुबह 4 बजे के बीच हुआ है। मामले में मर्ग कायम कर शव पंचनामा कर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads