विश्व के प्रथम इंजिनियर भगवान विश्वकर्मा -- नीलकंठ ठाकुर समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ--लक्ष्मी साहु।
विश्व के प्रथम इंजिनियर भगवान विश्वकर्मा -- नीलकंठ ठाकुर
समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ--लक्ष्मी साहु।
तेजस्वी/छुरा
जनपद पंचायत छुरा के क्षेत्र क्रमांक 18के ग्राम पंचायत खरखरा के आश्रित ग्राम तिलाईदादर में भगवान विश्वकर्मा जी जयंती कार्यक्रम मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रिय जिला प्रतिनिधिर लक्ष्मी अरुण साहू थे। अध्यक्षता क्षेत्रीय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने किया। वही विशेष अतिथि बतौर सक्रीय सरपंच केदार ध्रुव , ग्राम प्रमुख पुनित राम साहू, ईटक के ब्लाक अध्यक्ष पुनित राम ठाकुर, काँग्रेस के महासचिव मोती राम साहू,ग्राम के वरिष्ठ राम रतन साहू, पाठक मैडम, उपस्थित थे।
सरपंच केदार ध्रुव ने ग्रामवासियो को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वही क्षेत्रिय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा विश्व के प्रथम इंजीनियर है। जिन्होने लंका और स्वर्ग का डिजाइन किया है।नल और नील भी उनके ही पुत्र थे। जिन्होने राम सेतु पुल बनाया था। उनके सभी पुत्र शिल्पकार थे। ठाकुर ने रंग मंच बनाने के लिए 1.25लाख की घोषणा भी की। मोती राम साहू ने कहा कि हमे इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मुख्य अतिथि लक्ष्मी साहू ने कहा कि समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हू कहते हुए सीसी रोड बनाने की घोषणा की।
इस अवसर पर पंच थानू राम सोनवानी, सचिव भीषम कोषले, उपसरपंच प्रेम ध्रुव, दिनेश साहू,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व विश्वकर्मा भगवान के भक्त गण उपस्थित थे।


