*नशे की गिरफ्त में भविष्य नवागत टीआई ने शुरू की कार्यवाही,नशे की गोलियां बेचते दो नशे के सौदागर गिरफ्तार*
*नशे की गिरफ्त में भविष्य नवागत टीआई ने शुरू की कार्यवाही,नशे की गोलियां बेचते दो नशे के सौदागर गिरफ्तार*
सुरेन्द्र जैन/धरसींवा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास नशे के सौदागरों की सक्रियता से भविष्य नशे में बर्बाद हो रहा है अब नवागत टीआई के के वाजपेयी ने कार्यभार संभालते ही नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की है और नशे की गोलियां बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
*एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्यवाही*
पुलिस ने अपराध क्रमांक 535 /2021 धारा 22 ए एनडीपीएस एक्ट के तहत कसरीवाही करते हुए आरोपी अविनाश गोस्वामी पिता रमेशगिरी गोस्वामी उम्र 26 साल निवासी रैता एवं प्रेमलाल पात्रे पिता गंगाप्रशाद पात्रे उम्र 32 साल निवासी रैता को नशीली गोलियों को अवैध रूप से बेंचते गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से नशीली गोलियों के 5 पत्ता जिसमे 50 गोलियां नाइट्रा जेपाम की हैं वह जप्त की हैं पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
*चिकित्सक के बिना नही हो सकती खरीदी बिक्री*
धरसीवां पुलिस के अनुसार जिन गोलियों का नशे के लिए उपयोग करने अवैध रूप से खरीदा बेचा जा रहा है उन गोलियां को मेडिकलों से चिकित्सक के बिना खरीदी बिक्री नही की जा सकती अब सवाल ये उठता है कि आख़िर किन मेडिकलो के माध्यम से यह सब नशे का अवैध गोरखधन्धा लंबे समय से चल रहा है।
*बेख़ौफ़ हैं नशे के सौदागर कानून का भी डर नहीं*
नशे के सौदागर राजधानी रायपुर के आसपास बेख़ौफ़ हैं और लगता है उन्हें कानून का भी कोई डर नही तभी तो उनकी इतनी हिम्मत की वह पुलिस थाना के सामने से कूँरा जाने वाले मार्ग पर बेख़ौफ़ नशीली गोलियों को रखकर बेंचने ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन उन्हें मालूम नही था कि धरसीवां के नवागत टीआई के के वाजपेयी नशे के सौदागरों की नस्ल के खिलाफ अभियान चलाने वाले है ।
टीआई वाजपेयी ने इन नशे के सौदागरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर मादक पदार्थो के तस्करों के खिलाफ़ अभियान का श्रीगणेश कर दिया।
