आंचलिक खबरे
*रेडक्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेघा में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण *
बुधवार, 22 सितंबर 2021
Edit
*रेडक्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेघा में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण *
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेड क्रॉस काउंसलर अवध राम साहू के सहयोग से छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें वजन, सिर की गोलाई, ऊंचाई, त्वचा की जांच, पेट की जांच, स्नायु तंत्र , खून की कमी परीक्षण,किशोर स्वास्थ्य संबंधी शारीरिक विकास सिकल व अन्य बीमारियां की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक मेडिसिन प्रदान किया गया परीक्षण कार्यक्रम में 366 छात्र छात्राओं का परीक्षण किया गया l डॉक्टर अंजली गुप्ता खिलेश साहू, मनोहर साहू, अंगेश्वर यादव, हेमलता निर्मलकर उमेश्वरी साहू,शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं का सहयोग रहा l
Previous article
Next article
