*गौरव ग्राम कंडेल में फिट इंडिया फ्रीडम रन के साथ भव्य तिरंगा रैली का आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गौरव ग्राम कंडेल में फिट इंडिया फ्रीडम रन के साथ भव्य तिरंगा रैली का आयोजन*

 *गौरव ग्राम कंडेल में फिट इंडिया फ्रीडम रन के साथ भव्य तिरंगा रैली का आयोजन*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी 


नेहरु युवा केन्द्र धमतरी व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गौरव ग्राम कंडेल में फिट इंडिया फ्रीडम रन के अंतर्गत विशाल तिरंगा रैली व दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबु छोटे लाल श्रीवास्तव स्वतंत्रता संग्राम  सेनानी व महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर पूजा अर्चना माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात प्रतिभागियों को सद्भावना  शपथ ग्रहण करवाकर हरी झंडी दिखाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भुनेश जैन क्षेत्रीय निदेशक एन वाई के एस युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि एक घंटा अपने शरीर  को और एक घंटा देश को दें ।आप सभी युवा साथी देश को समृद्ध  बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हो। विशिष्ट अतिथि श्रीमति पुष्पा ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत कंडेल रही।




 श्रीवास्तव जी के पढपोत्र श्री यतीश भूषण श्रीवास्तव जी का सम्मान भी किया गया , राज्य निर्देशक श्री श्रीकांत पांडे ने कहा महापुरुषों और स्वतन्त्रता संग्राम  सेनानी की जीवनी पढ़ने से हमे देश के लिए सेवा करने का मार्ग प्रशस्त होता दिखाई देता है। कार्यक्रम में मानसिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के राज्य निर्देशक श्री सोलापुरकर जी, कोमल साहू उपसरपंच, जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा, उमाकांत पांडे,रासेयो कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू ,चोवालाल धीवर  फ्रीडम अकादमी से एल के साहू,  व  यशवंत सिन्हा,गौकरन यादव व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गायत्री बंजारे, धनेश्वरी साहू,पुष्पा साहू,ललिता साहू अशोक गुप्ता, रूपेश साहू सभी अतिथि गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम में युवा मंडल के युवा साथी ,शा उ•मा•वि भोथली के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक , फ्रीडम अकादमी व ग्रामीण युवा ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का संचालन पूर्व एन वाई वी अर्जुन सिंह ने किया ।सफल कार्यक्रम हेतु भूपेंद्र दास मानिकपुरी एमटीएस,वेदप्रकाश, टेमन लाल, कलिंद्री सोनवानी मंजूषा साहू  रामानंद डेमन सोनकर का विशेष  सहयोग रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads