*भागदौड़ भरी जीवन से कुछ समय निकालकर करें प्रभु के कथाओं का रसपान : रंजना साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भागदौड़ भरी जीवन से कुछ समय निकालकर करें प्रभु के कथाओं का रसपान : रंजना साहू*

 *भागदौड़ भरी जीवन से कुछ समय निकालकर करें प्रभु के कथाओं का रसपान : रंजना साहू*



*गौरा चौरा के पास पौधारोपन करने के बाद ह्दय स्थल में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में अस्वच्छता को देख विधायक रंजना साहू ने स्वत: ही कार्यक्रम स्थल पर फैले कचडो़ को साफ कर आम जनता से स्वच्छता के लिए किए प्रेरित*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम दरगाहन में दो दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन राजमिस्त्री संघ एवं के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन दिवस के मुख्य अतिथि विधायक रंजना साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि रामधुनी का आनंद लेने पहुंचे। सर्वप्रथम विधायक ने भगवान विश्वकर्मा की पुजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। राजमिस्त्री संघ एवं ग्रामीणों द्वारा सर्वप्रथम विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों का स्वागत वंदन किया गया। विधायक रंजना साहू ने राजमिस्त्री संघ एंव ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वकर्मा पुजा मे रामधुनी के माध्यम से विभिन्न कथाओं और लीलाओं का प्रवाह हो रहा है, जिसको देखने आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी लोग आए हुए हैं, निश्चित ही इस प्रकार का आयोजन हमारे आने वाले युवाओं एवं बच्चों को हमारे आराध्य देवी-देवताओं का वर्णन कहानी के माध्यम से विभिन्न मंडलियों के द्वारा सजीव चित्रण करते हुए दिखाने से कथा की संपूर्ण जानकारी हमें मिलती है। आज का जीवन भागदौड़ से भरा हुआ है किंतु कुछ अनमोल समय निकालकर प्रभु का कथाओं का रसपान एवं गुणगान करने से मानव जीवन सफल हो जाता है। 






 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रवण बादि्धर्थ स्कुल के विधायक प्रतिनिधि विनोद रणसिंह ने कहा कि जिस तरह हम प्रभु के गुणों को अपने में समाहित करने का प्रयास करते हैं उसी तरह मानव जीवन में भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का आरंभ स्वयं से करें तो निश्चित हि हमारा जीवन खुशमय हो जायेगा।

 कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू एवं भाजपा जिला स्वास्थ्य संयोजक शिवदत्त उपाध्याय ने भी आग्रह करते हुए समस्त ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की एवं विश्वकर्मा पूजा की बधाई दिये।


इस अवसर में फलेश साहू, कमलेश्वर ध्रुव अमर सिंह पटेल, गजेंद्र कुमार, बोहरिक राम, दशरथ ध्रुव, विमल दास साहेब, नरसिंह ध्रुव, लेमन पटेल, भूखन ध्रुव, लाकेश पटेल, सुरेश ध्रुव, अर्जुन ध्रुव सहित राजमिस्त्री संघ एवं ग्रामीण वरिष्ठजन उपस्थित रहें।


*विधायक ने जब परिसर में फैले कचडो़ को स्वयं उठाकर थैली मे डाली....*



*सरपंच एवं ग्रामीणों ने कहा हमारी जन सेविका एंव विधानसभा की शान है विधायक*


विधायक रंजना साहू कार्यक्रम को संबोधन करने के उपरांत मंच से जब नीचे आई तो पंडाल के परिसर मे फैले कचडो़ को देखकर स्वयं उन कचडो़ को उठाकर एक थैली में भरते हुए आम जनता से आग्रह करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था, जिसे साकार करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने देश को नई राह दिखाई। इसी दिशा में हमारे क्षेत्र के विभिन्न स्वच्छता मित्र स्वच्छ भारत मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। साथ ही विधायक ने कहा कि हमारे आसपास यदि कोई गंदगी या कचरा फैला हो तो हमारा नैतिक दायित्व स्वयं का है कि उसकी सफाई करें।स्वयं स्वच्छता के सहभागी बने, जिससे स्वयं और समाज को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देते रहें। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर मनाये जा रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत गौरा गौरी चौरा के पास पौधारोपण किया गया।

स्वच्छता के लिए विधायक द्वारा किए गए कार्य को देखते हुए सरपंच एवं ग्रामीणों ने विधायक जी को जनसेविका एंव विधानसभा की शान कह कर संबोधित किए एवं स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग देने की बात कही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads