*अंगना में शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अंगना में शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण*

 *अंगना में शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण*



*आरंग-

-शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक शाला कलई में विद्यार्थियों की माताओं को अंगना में शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया इस अवसर पर संस्था प्रमुख लक्षण लहरी सभी महिला शक्ति को नमन करते हुए उनका स्वागत किया एवं जानकारी दी कि शैक्षिक संदर्भ को लिए हुए शासन की महत्वपूर्ण योजना है, हरीश दीवान संकुल समन्वयक ने कहा कोरोना काल में हुए शिक्षा की क्षति की पूर्ति करने के उद्देश्य से शासन द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन्हीं में से एक अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को उनके घरों में माताओं से भी सीखने सिखाने का उचित वातावरण निर्मित करते हुए विविध गतिविधियों द्वारा बच्चों को अध्ययन अध्यापन कराने की योजना विकसित किया गया है।*



*अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत चित्रों पर बातचीत, कहानी, कविता सुनाना, खेल-खेल में सीखों, आदि अनेक रोचक गतिविधियों के द्वारा बच्चों को सीखने हेतु प्रेरित किया जा  रहा है जिसमे मुख्य भूमिका में माताओं को स्थान प्रदान किया गया है।*





*प्रशिक्षण देते हुए शांता बघेल  व इंद्रा साहू  ने कहा कि अंगना में शिक्षा के माध्यम से बहुत ही सरल तरीके से बच्चों को सिखाया जा सकता है। उन्होंने आलू प्याज और टमाटर गृह खाद्य सामग्री का उपयोग करते हुए जोड़ना , घटाना, वर्गीकरण और रंग पहचान जैसी गतिविधियों को करके दिखाया जिससे महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।  इस अवसर पर बच्चों को हिंदी कौशल के अंतर्गत अखबार वाचन एवं कहानी वाचन गतिविधियां भी कराई गई। कार्यक्रम में द्रोपती लोधी, सुनीता लोधी, पुर्नेश्वरी लोधी, रामप्यारी लोधी, अंजू लोधी, गौरी लोधी, हेमलता साहू, मीना साहू, धन्नी पाल, ललिता पाल, चन्द्रवती यादव, रेवती यादव, अनीता कोसले आदि पालक महिलाओं की उपस्थिति रही, साथ ही शाला परिवार संतोष भारती, प्रभा जलक्षत्री शिक्षकों सहित बच्चो की सहभागिता रही।उक्ताशय की जानकारी शिक्षक संतोष भारती ने दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads