*उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक हुए सम्मानित*
*विकासखंड स्तरीय अक्षर सम्मान में स्वयंसेवी शिक्षकों का सम्मान*
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक हुए सम्मानित*
सुरेन्द्र जैन /धरसींवा
शनिवार को जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष व कलेक्टर सौरभ कुमार एवं उपाध्यक्ष व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह का समापन समारोह विकासखंड धरसींवा के ग्राम पंचायत मुर्रा में आयोजित किया गया | कार्यक्रम में चंद्रकांत वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धरसींवा , यजेंद्र वर्मा जनपद सदस्य , सरपंच सावित्री वर्मा , गोवर्धन वर्मा, नोडल अधिकारी लोकेश कुमार वर्मा,चन्द्रिका प्रसाद वर्मा,ग्राम प्रभारी पंचराम साहू की उपस्थिति रही |
मुख्य अतिथि की आसंदी से सभा को संबोधित करते हुए चंद्रकांत वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धरसींवा ने कहा कि शिक्षा का महत्व हमें समझना होगा | शिक्षा समाज को उन्नति के पथ पर लेकर जाता है | सर्वे के आकंडे कहते है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा असाक्षर है | महिलाओं को साक्षर करना जरुरी है ताकि वे समाज को आगे बढाने में सहायक हो सके | अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके | साक्षरता अभियान सिर्फ और सिर्फ पढना-लिखना नहीं है बल्कि जागरूक होना है | अपने अधिकारों की प्रति , अपने कर्तव्यो के प्रति | आज हम डिजिटल युग में है | पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल फ्राड के शिकार हो रहे है | साक्षरता इन सभी के प्रति जागरूक करता है | मुझे गर्व है अपने सभी स्वयंसेवी शिक्षक साथियों पर जो असाक्षरों को बिना किसी मानदेय या शुल्क के पढ़ा कर अक्षर ज्ञान का पुण्य कार्य कर रहे है |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य यजेंद्र वर्मा ने कहा कि साक्षरता अभियान के तहत सभी असाक्षर साथियों को नियमित रूप से साक्षरता केंद्र में आकर पढाई करना चाहिए | यदि आप काम काज के चलते साक्षरता केंद्र तक नहीं आ पा रहे है , तो अपने घर के स्कूल जाने वाले बच्चों के पास बैठ कर पढ़े | ताकि हमारा गाँव साक्षर हो सके |
सभा को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी लोकेश कुमार वर्मा ने कहा कि आगामी 30 सितम्बर को सभी शिक्षार्थियों का आकलन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा | जिसमे सभी शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में आकर आकलन परीक्षा में सम्मिलित होना है |
कार्यक्रम में विकासखंड के उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों सरिता वर्मा,तोरण वर्मा,जागेश्वरी वर्मा,तारिणी कन्नौजे,नीरज चौहान,भगवन्तिन यादव,लाकेश्वरी यादव,वीरेंदर टंडन और श्वेता वर्मा का सम्मान किया गया | इस अवसर पर ग्राम के उपसरपंच डॉ संजय वर्मा,ग्राम पंचायत सचिव मोहित साहू, शिक्षक ललित साहू सहित बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |


