*धमतरी के ग्राम आमदी में हुआ भव्य गणेश झांकी के समापन कार्यक्रम का आयोजन,विघ्नहर्ता सभी के विघ्न हर कर खुशियां बरसाए- प्रीतेश गांधी----पौराणिक कथाओं की महिमा शिक्षाप्रद है- डिपेंद्र साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*धमतरी के ग्राम आमदी में हुआ भव्य गणेश झांकी के समापन कार्यक्रम का आयोजन,विघ्नहर्ता सभी के विघ्न हर कर खुशियां बरसाए- प्रीतेश गांधी----पौराणिक कथाओं की महिमा शिक्षाप्रद है- डिपेंद्र साहू*

 *धमतरी के ग्राम आमदी में हुआ भव्य गणेश झांकी के समापन कार्यक्रम का आयोजन,विघ्नहर्ता सभी के विघ्न हर कर खुशियां बरसाए- प्रीतेश गांधी----पौराणिक कथाओं की महिमा शिक्षाप्रद है- डिपेंद्र साहू*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी 


 आमदी में श्री गणेश उत्सव  झांकी प्रतियोगिता का 21 सितंबर, मंगलवार प्रातः 5 बजे समापन हुआ। गणेश झांकी में गणपति जी की भव्य प्रतिमाओं की सजावट कर प्रदर्शन किया गया। झांकी के माध्यम से सनातन धर्म के पौराणिक कथाओं का वर्णन कर जन-जन तक कथाओं की महिमा का प्रसार किया गया। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्करों से सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया। इस भव्य समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रीतेश गांधी जी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ एवं श्री डिपेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । 



उक्त अवसर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हेमंत माला साहू जी अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी, श्री मुरारी यदु जी मंडल अध्यक्ष आमदी, श्री शिवदत्त उपाध्याय जी पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष, श्री तेजराम साहू जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत आमदी, श्रीमती प्रीति सुरेश कुम्भकार जी, श्री किशोर कुम्भकार जी भाजपा नगर अध्यक्ष आमदी, श्री नीलकंठ साहू जी सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत आमदी, श्री उमेश साहू जी विधायक प्रतिनिधि आमदी, श्री उमानंद कुम्भकार जी सभापति आमदी, श्री कोमल यादव जी सभापति आमदी, श्रीमती लेखेश्वरी डोमार साहू जी सभापति आमदी, श्रीमती लक्ष्मी जितेंद्र पटेल जी पार्षद नगर पंचायत आमदी, श्री प्रेमलाल साहू जी पार्षद नगर पंचायत आमदी, श्री जागेश्वर साहू जी विधायक प्रतिनिधि कॉलेज, श्री केश कुमार साहू विधायक प्रतिनिधि हाईस्कूल, डॉ. मोहन कुम्भकार जी विधायक प्रतिनिधि स्वस्थ वि, श्री रजनीश भोंसले जी उपाध्यक्ष नगर भाजपा, श्री नारायण ढीमर जी महामंत्री नगर आमदी, श्री ईश्वर साहू जी, श्री यानेश साहू जी, श्रीराम हिन्दू संगठन धमतरी, स्टार युवा संगठन के अध्यक्ष श्री युवराज देवांगन जी, श्री कुंदन साहू जी उपाध्यक्ष, श्री ऋषभ ठाकुर जी सचिव, श्री विकास प्रजापति जी सह सचिव एवं श्री सोहिल कुमार साहू जी कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। 


प्रीतेश गांधी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गणेश उत्सव हिन्दू धर्म के लोकप्रिय पर्वों में से एक है। ग्राम आमदी में भव्य झांकी आयोजन में समिल्लित हो कर विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं भगवान श्री गणेश जी से सभी के दुःखों को हर कर खुशियों से सबकी झोली भरने की कामना की। मैं कार्यक्रम आयोजक समिति स्टार युवा संगठन एवं समस्त नगरवासियों को भव्य कार्यक्रम के सफल समापन हेतु हार्दिक बधाई देता हूं।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री डिपेंद्र साहू जी ने बताया कि झांकी के माध्यम से पौराणिक कथाओं की महिमा सभी तक पहुँची। पौराणिक कथाएं हमें जीवन का सार और वास्तविक शिक्षा प्रदान करती है। इस भव्य और सफल गणेश झांकी के लिए सभी नगरवासियों और आयोजक समिति को हार्दिक बधाई देता हूं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads