*प्रदेश स्तरीय सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली का बस स्टैंड भैसा में हुआ भव्य स्वागत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्रदेश स्तरीय सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली का बस स्टैंड भैसा में हुआ भव्य स्वागत*

 *प्रदेश स्तरीय सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली का बस स्टैंड भैसा में हुआ भव्य स्वागत* 



आरंग

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा सात  सूत्रीय मांगों को लेकर अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र के अगुवाई में प्रदेश स्तरीय सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली निकाली गई जो गुरु घासीदास प्लाजा अमापारा रायपुर से निकलकर गिरौदपुरी धाम आगमन पर बस स्टैंड भैसा पहुचने पर   भोजराम मनहरे प्रदेश सह सचिव प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व व गिरिशचंद्र गायकवाड ब्लॉक अध्यक्ष आरंग,संतोष कोसरिया ब्लॉक उपाध्यक्ष आरंग,प्रतीक तोंडरे नगर अध्यक्ष आरंग, अनिल सोनवानी ,शेखर नारंग, सचिन डहरिया,राजा डहरिया, मनमोहन कोठारी ,गुरुचरण मिरी ,संतोष घृतलहरे, सुरेश राय , खिलेश चेलक व समाजगणों व जनप्रतिनिधिओ की उपस्थिति में  पथी दलों व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत करते हुए सतनाम भवन गुरुद्वारा में सभी अतिथियों द्वारा  बाबा गुरु घासीदास जी के गुरु चरणों में मंगल आरती लेकर आशीर्वाद लिया ।




 तत्पश्चात भैंसमुड़ी में गंगाधर  बंजारे एवं उदल मारकंडे व ग्रामवासी के द्वारा स्वागत किया गया  भंडारपुरीधाम में दामिनी तेजसिंह डहरिया, अनूप डहरिया लोकेश टंडन, पवित बंजारे, संजय कुर्रे, विनय बंजारे, व ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया  तथा भंडारपुरीधाम में सभी आगंतुक संत समाज को स्वल्पाहार कराया गया तथा क्षेत्र के सभी युवक सतनाम संदेश यात्रा में भाग लिया।बस स्टैंड भैसा में  स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद भारती प्रदेश सचिव प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने  सतनाम संदेश यात्रा बाइक रैली के उद्देश्य व मांगों के बारे में जानकारी दिया।   वही कार्यक्रम को बेदराम मनहरे ने संबोधित करते हुए सात सूत्री प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज व समस्त संगठनों की मांगों को जायज बताते हुए  प्रदेश भर से आये युवाओं को नशा पान से  दूर रहने व नशा मुक्त राज्य की मांग करते हुए शासन से  पूर्ण शराबबंदी की मांग किया। सतनाम संदेश यात्रा बाइक रैली की अगुवाई कर रहे अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र ने भव्य स्वागत की सराहना करते हुए युवाओं का आभार व्यक्त किया ।सतनाम संदेश यात्रा  बाईक रैली में विजय कुर्रे प्रदेश महासचिव संघर्ष समिति, मनोज बंजारे प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ,जितेंद्र आजाद रायपुर शहर अध्यक्ष, सुभाष कोसरे,डॉली टंडन मोहन बंजारे बिरगांव ,नाम दास मार्कण्डेय,कृष्णा कोशले,अशोक बंजारे प्रदेश प्रतिनिधी, मनीष रात्रे प्रदेश मीडिया प्रभारी के अलावा प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवक व समाजगण तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads