*जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसायटी ने 12 गांव में बाटा निः शुल्क राशन,ग्राम पाठसिवनी में तहसीलदार सुश्री कुसुम प्रधान ने किया शुभारम्भ
*जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसायटी ने 12 गांव में बाटा निः शुल्क राशन,ग्राम पाठसिवनी में तहसीलदार सुश्री कुसुम प्रधान ने किया शुभारम्भ
तेजस्वी यादव/छुरा,
छुरा विकाश खंड के ग्राम पंचायत पाठसिवनी में जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी गरियाबंद के सहयोग से प्रवासी मजदूरों, एकल महिला- पुरुष, निराश्रित बुजर्गो,व कोविड-19 महामारी के चिन्हित 60 मजदूरों को राहत सामग्री वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छुरा तहसीलदार सुश्री कुसुम प्रधान ने ग्राम सरपंच तमेश्वरी ध्रुव की उपस्थिति में चिन्हित मजदूरों को अपने करकमलों से राशन सामग्री वितरण कर किया। उन्होंने कहा कि ये वे मजदूर हैं जिन्हें जन साहस संस्था द्वारा दिये गए हेल्पलाईन नंबर (18002000211)पर सहयोग देने हेतु कॉल किया गया था। साथ ही ऐसे भी प्रवासी मजदूर हैं जिनका सर्वे जन साहस की टीम द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद राहत सामग्री दी गई। क्षेत्र में ऐसे प्रवासी मजदूर भी हैं जो लॉक डाउन में अपने घर लौट आये थे और बेरोजगार हैं। प्राथमिकता के आधार पर उनको राहत सामग्री के लिए चिन्हित जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसायटी गरियाबंद द्वारा कियागया था।
तहसीलदार सुश्री प्रधान ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की एवम क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को एैसे नेक कार्यों में आगे आने की बात कही।
उक्त कार्यक्रम में प्रोग्रामर जिला समन्वयक श्रीराम साहू ,सेंटर इंचार्ज कमल नारायण साहू ,फील्ड आफिसर पुलकित साहू, जन साथी तरुण नेताम , मीनू वर्मा द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते एवं कोरोना प्रोटोकॉल को प्राथमिकता देते हुए प्रवासी मजदूरों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम
ग्राम पंचायत पाटसिवनी के सरपंच तामेश्वरी धुव , पटवारी - लव कुमार साहू की उपस्थिति में समंपन्न हुआ ।
जिला समन्वयक के द्वारा उपस्थित लोगों को बताया कि संस्था अलग अलग मुद्दों के ऊपर कार्य कर रही है वर्तमान में प्रवासी श्रमिको के लेकर उनको सुरक्षित पलायन और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है इस सराहनीय पहल के लिए उपस्थित लोगों ने जन साहस का आभार प्रकट किया ।