आरंग--राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों को केंद्र द्वारा भेजे राशन नही दिए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के वार्ड 2,3, 4 ,5 व 9 के राशन दुकानों के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन
आरंग--राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों को केंद्र द्वारा भेजे राशन नही दिए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के वार्ड 2,3, 4 ,5 व 9 के राशन दुकानों के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन
आरंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीबो के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 5 किलो प्रति व्यक्ति अतिरिक्त राशन निःशुल्क दिये जाने की घोषणा किया गया था । जिसके तहत प्रत्येक राज्य को अतिरिक्त राशन भेजा गया । किन्तु प्रदेश के भूपेश सरकार द्वारा हितग्राहियों को वह राशन नही दिया जा रहा है ।
इस विषय को लेकर नगर पालिका आरंग के नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के वार्ड 2,3, 4 ,5 व 9 के राशन दुकानों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही हितग्राहियों को इस विषय से अवगत कराया गया । धरना को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गरीबो के हक में आये हुए राशन को खा रही है सीधे तौर पर गरीबो के हक में डाका डालने का काम इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है । नगर के वरिष्ठ पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा कि जब तक गरीबो को उनका राशन नही मिलेगा तब तक पार्टी के कार्यकर्ता विरोध जारी रखेंगे व आने वाले समय मे उग्र आंदोलन करेंगे । उक्त विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू , वरिष्ठ पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा ,पार्षद सूरज लोधी ,नरेंद्र लोधी , पंकज शुक्ला , दिलीप जलक्षत्री , युवा मोर्चा से जिला महामंत्री सुशील जलक्षत्री , जिला प्रशिक्षण प्रमुख संजय जलक्षत्री , सूरज साहू , मीडिया प्रभारी अविनाश विक्की साहू ,महेंद्र सिंह ठाकुर , मंडल अध्यक्ष रितेश साहू , राकेश सोनकर ,सुनील साहू , आनंद देवांगन , रमन सोनी , राकेश यादव ,हरि साहू , मलय कंसारी , चुन्नू लाल यादव , संतोष देवांगन , प्रियांशु निषाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।