आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152 जयंती पर फूलचंद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152 जयंती पर फूलचंद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजन
नवापारा नगर –
समीपस्थ ग्राम पारागांव में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152 जयंती पर फूलचंद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडक्रॉस, महानदी युवा संगठन के स्वयंसेवकों ने दिवा शिविर लगाया | शिविर के प्रथम सत्र में पंचायत भवन से गाँधी चौक तक पदयात्रा निकालकर लोगों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, पर्यावरण सुरक्षा, कोरोना टीकारण, नशा उन्मूलन का संदेश दिया |
चौक चौराहों पर नुक्कड़-नाटक, नृत्य, गीत, प्रहसन के माध्यम से शिक्षा, स्वरोजगार, नशा मुक्ति पर अभिजित श्रीवास, तुलसी, डागेश्वर, पुष्पेन्द्र, मृत्युंजय, काजल, देवव्रत, प्रियंका, तारणी ने मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी | गाँधी चौक में कार्यक्रम संयोजक डॉ आरके रजक, सरपंच गिरवर रात्रे, पंच धर्मेन्द्र मांडले, गीता साहू, सेवानिवृत व्याख्याता लक्ष्मीनारायण बांसवार, रोहित बांसवार सहित सैकड़ों ग्रामीण व स्वयं सेवकों की उपस्थिति में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | गाँधी चौक पर सामूहिक रूप से शपथ ली कि भारत में जूझ रहे कोरोना महामारी की सुरक्षा के लिए हम सभी युवा साथी ग्राम से शहर तक अनिवार्य रूप से कोरोना टीकाकरण करायेंगे | पदयात्रा को ग्राम प्रमुख गिरवर रात्रे ने हरी झंडी दिखाई |
श्री रात्रे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की स्वयंसेवक प्रतिवर्ष शिविर लगाकर जन जागरूकता अभियान चलाते है इस वर्ष कोरोना जागरूकता टीकाकरण अभियान चलाया | इस अभियान को ग्राम के सभी वर्गों तक प्राथमिकता के तौर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम को महत्व दिया जायेगा | वर्तमान सरकार कुपोषण पर ध्यान दे रही है हजारों लाखों लोग इस मिशन में लगे हैं हमारे युवा पीढ़ी इसे अपना कर्तव्य मानकर जन-जन तक पहुंचाएं | लक्ष्मीनारायण बांसवार ने गाँधी चौक पर स्वयंसेवकों को निर्देशित करते हुए कहा की हमारे युवा पीढ़ी अपने कर्तव्यों को समझे यदि हम समस्याओ से ग्रसित हो तो एक बार बापू की किताब का अध्ययन करे उनसे हर समस्या का हल मिलेगा देश के विकास में निरंतर लगे रहे और इस महामारी में लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करे | कार्यक्रम सयोजक डॉ रजक ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव जिसे 2023 तक मनाया जाना है हमें गर्व है की इस महोत्सव में बापू की 152 जयंती भी मना रहे है भारतीय नागरिक होने के नाते अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करें जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुचने में मदद करे | इस अमृत महोत्सव को उमंग एवं उत्साह से मनाये | अंत में वरिष्ठ स्वयंसेवकों पोखन ठाकुर ने कहा की आज पुरे विश्व में गांधी के विचारधारा अप्रासंगिक होते हुए नजर आ रहे हैं कार्यक्रम का संचालन देवव्रत चक्रधारी एवं आभार प्रदर्शन विकास साहू ने किया | कार्यक्रम में मृत्युंजय, देवव्रत, प्रियंका, तारणी, काजल, अजित, पारख, पुष्पेन्द्र, स्वाति, पुष्पांजलि, तृप्ति, सूरज, गोविन्द, युश्मिता, डीकेश्वरी, कुलेश्वर, दिनेश्वर सहित 53 स्वयं सेवकों की अहम् भूमिका रही |







