खुशनुमा जीवन शिविर का भव्य उद्घाटन नगर के ओमशान्ति कालोनी के त्रिमूर्ति भवन में रविवार 3 अक्टूबर को*
*खुशनुमा जीवन शिविर का भव्य उद्घाटन नगर के ओमशान्ति कालोनी के त्रिमूर्ति भवन में रविवार 3 अक्टूबर को*
नवापारा नगर
भाग दौड़ की जिंदगी से मानव मन के नित प्रति सेकंड बढती स्पीड ,अधर्य, अशांत चित के कारण व करोना बीमारी के दुष्प्रभाव से अनेक असाध्य रोग पेट रोग, फेफड़ों की बीमारी , ह्रदय रोग, याददाश्त खो देना, डायबिटीज, गुर्दे रोग,हड्डियों में परेशानी, डर ,भय,चिंता, तनाव ,डिप्रेशन आदि रोग खरपतवार की तरह बढ़ते जा रहे हैं। इन सभी से मुक्ति पाने की लिए ब्रह्मा कुमारी के मेडिकल प्रभाग द्वारा 3 अक्टूबर रविवार को सात बजे ओमशान्ति कॉलोनी में ब्रह्माकुमारी सभागृह शहर के माननीय अतिथि डॉक्टर बलजीत, डॉ, राजेंद्र गदिया ,विजय गोयल पूर्व नगर अध्यक्ष, स्वरुप चंदा टाटिया, माउंट आबू से पधारे ब्रह्मा कुमार नारायण भाई, सेवा केंद्र संचालित का ब्रहमा कुमारी पुष्पा बहन द्वारा उद्घघाटन किया जाएगा। तीन दिवसीय निशुल्क शिविर सभी नगरवासियों को अपने आंतरिक खुशी, मनोबल, शक्ति, एकाग्रता को बढ़ाने में अमृत का कार्य करेगा ।
यह जानकारी ब्रह्मा कुमारी प्रिया बहन ने देते हुए सब से अनुरोध किया कि प्रथम बार ऐसे कार्यक्रम शहर में हो रहा है जिससे आम जनता को मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
