चलो आसमां की ओर, बढ़ते कदम खुशनुमा जीवन की ओर निशुल्क शिविर का आयोजन ,नगर के ओम शान्ति कॉलोनी के त्रिमूर्ति भवन में 3 अक्टूबर से* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

चलो आसमां की ओर, बढ़ते कदम खुशनुमा जीवन की ओर निशुल्क शिविर का आयोजन ,नगर के ओम शान्ति कॉलोनी के त्रिमूर्ति भवन में 3 अक्टूबर से*

  चलो आसमां की ओर, बढ़ते कदम खुशनुमा जीवन की ओर निशुल्क शिविर का आयोजन ,नगर के ओम शान्ति कॉलोनी के त्रिमूर्ति भवन में 3 अक्टूबर से* 



  नवापारा नगर

,वर्तमान मानसिक परिस्थितियों से संघर्ष के कारण व कोरोना बीमारी के दुष्प्रभाव से मानसिक रोग जैसे ह्रदय रोग, डायबिटीज ,डिमनेसिया,भूल जाना, उच्चरक्तचाप, मस्तिष्क रोग, डर, भय,चिंता आदि रोगों का कारण हमारा उन विषयों पर ज्यादा सोचना, बार-बार सोचने के कारण समस्याएं, परिस्थितियां, बीमारियां उत्पन्न होती जा रही है ।ब्रह्माकुमारी के मेडिकल प्रभाग द्वारा इन बीमारियों पर विजय पाने के लिए तीन दिवसीय निशुल्क शिविर चलो आसमां की और, बढ़ते कदम खुशनुमा जीवन की ओर का आयोजन ब्रह्मा कुमारी त्रिमूर्ति भवन, ओम शांति कालोनी में प्रतिदिन साय 7 से 8:30 बजे तक निशुल्क किया जा रहा है। इसका  संचालन करने माउंट आबू से तियालीस वर्षीय कुशल अनुभवी वक्ता, खुशनुमा जीवन विशेषज्ञ ब्रहमा कुमार नारायण भाई के सानिध्य में होगा। इसशिविर द्वारा शहर वासियों को अनेक मानसिक रोगों से सहज निदान, जीवन को खुशी आनंद मनोबल से भरपूर बनाने का सुंदर अवसर मिलेगा । 



यह जानकारी सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्मा कुमारी पुष्पा बहन ने सभा को संबोधित करते हुए बताया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads