कांग्रेस के राज में धर्मान्तरण को बढ़ावा :--डा रमनसिंह
कांग्रेस के राज में धर्मान्तरण को बढ़ावा :--डा रमनसिंह
तेजस्वी यादव/छुरा--
नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के उपस्थित समस्त अतिथियों का काफी उत्साह के साथ स्वागत किया गया, साथ ही साथ कार्यक्रम में उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण किया,युवाओ द्वारा भाजपा प्रवेश किया गया, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिह, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक डमरूधर पुजारी ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के नाकामियों को गिनाया और केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया इस अवसर पर, रामप्रताप सिंह जी प्रदेश प्रभारी मोर्चा प्रकोष्ठ भाजपा, , चंदूलाल साहू जी पूर्व सांसद महासमुंद, , ,श्रीशशि पवार जी जिलाध्यक्ष भाजपा - धमतरी , गोवर्धन मांझी जी पूर्व विधायक बिन्दानवागढ़ , राकेश यादव जी भाजपा जिला प्रभारी - गरियाबंद , संदीप शर्मा जी प्रदेश प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा ,भागवत हरित जी वरिष्ठ नेता भाजपा , श्रीमती श्वेता शर्मा जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष - गरियाबंद , केशरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
