ग्रामीणों ने सौपा नवागत टीआई को ज्ञापन,पुरानी चोरी की घटनाओं का पता लगाने व अंकुश की मांग
ग्रामीणों ने सौपा नवागत टीआई को ज्ञापन,पुरानी चोरी की घटनाओं का पता लगाने व अंकुश की मांग
सुरेन्द्र जैन /धरसीवां
कुछ दिनों पूर्व ही धरसीवां पुलिस थाना की कमान संभालने वाले टीआई के के बाजपेयी को ग्रामीणों ने शनिवार की शाम ज्ञापन सौपा जिसमे पूर्व में हुई चोरियों का शीघ्र पता लगाने व चोरी की बारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई है।
जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ग्राम पंचायत सरपंच वहीदा सुल्तान,उपसरपंच साहिल खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शाम को पुलिस थाना पहुचे यहां उन्होंने टीआई से चर्चा कर गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओ से उन्हें अवगत कराया और चोरों के आतंक के चलते हो रही परेसानी भी बताई एवं ज्ञापन सौपकर पूर्व में हुई चोरियों के शीघ्र पर्दाफाश की मांग की ।
*दो चोरियों का कर चुकी पुलिस पर्दाफाश*
नवागत टीआई खेक वाजपेयी के कार्यभार संभालने के बाद जहां एक ओर पुलिस ने गांजा एवं नशीली गोलियां बेंचने वालों की धरपकड़ की है तो वहीं धरसीवां की दो चौरियो का भी पता लगाने में सफलता हांसिल की है।
धरसीवां की दो चौरियो के पर्दाफाश के बाद पुरानी चौरियो के पर्दाफाश की उम्मीद ग्रामीणों में जागी है यदि पुलिस धरसीवां की पुरानी चौरियो का पर्दाफाश जल्द से जल्द नही कर पाई और चोरी की घटनाएं हुई तो ग्रामीण 15 दिवस उपरांत आन्दोलन करने का मन बनाये हैं ।