रामलीला मंडलियों को विधायक पुत्र ने किया पुरस्कृत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

रामलीला मंडलियों को विधायक पुत्र ने किया पुरस्कृत

 रामलीला मंडलियों को विधायक पुत्र ने किया पुरस्कृत



   सुरेन्द्र जैन / धरसीवां


धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के पुत्र हर्षित शर्मा ने खरोरा में रामलीला मंडलियों को पुरस्कृत किया।

  धरसीवा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बुडगहन में नवसृजन रामलीला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे अनेक ग्राम की मंडलियों ने भाग लिया।

   विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के सुपुत्र हर्षित शर्मा के द्वारा विजेता मंडलियों को पुरस्कृत किया गया और कहा हमारे क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में रामलीला का मंचन किया यह मेरा सौभाग्य है की मैं आप सबके बीच आया और मुझे यह जानकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है कि यहां पर इतनी बड़ी संख्या में लोग हम सब के आराध्य भगवान राम का रामलीला के माध्यम से प्रस्तुत किया और हमारी संस्कृति बचा के रखा है साथ ही आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा कार्य और एक अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे है मैं सभी रामलीला मंडली का आभार करता।






 आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा एवं ग्राम के सरपंच राम स्नेही वर्मा ,

खूबी डहरिया एवं समस्त पंच और समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads