*पीएलसी समूह अभनपुर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पीएलसी समूह अभनपुर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन*

 *पीएलसी समूह अभनपुर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन* 



 *अभनपुर* 

- नवोदय क्रान्ति पीएलसी समूह अभनपुर ,रायपुर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें  छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से 663 प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे भाग लिया। जिसमें अन्य राज्य के प्रतिभागी भी भाग लिए। पीएलसी समूह अभनपुर की ओर से कराए जा रहे सभी प्रतियोगिता मे प्रतिभागी बढ़-चड़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागियों ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कोरोना काल में आनलाईन क्लास, आनलाईन प्रतियोगिताओं के कारण हमें पढ़ाई में एवं अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी करने मे बहुँत मदद मिल रही है । पीएलसी समूह अभनपुर का इसमे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

गांधी जयंती प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लगभग छः सौ तीरसठ प्रतिभागियों ने भाग लिया।

पीएलसी समूह सदस्य बसंत दीवान, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चेरिया ने परिणाम की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दिए।

 *प्रथम स्थान* - चांदनी गुप्ता,  शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा।

 *द्वितीय स्थान-* नम्रता चौरे,  साल्हेवारा 

 *तृतीय स्थान पर* - कुमुदनी सराफ, भरसेला,(नया) बलौदाबाजार रहे।


इस कार्यक्रम की सफलत आयोजन के लिए बसंत कुमार दीवान, हेमंत कुमार साहू सहित  पीएलसी के समस्त सदस्यों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर श्री एम. मिंज सर, बीआरसीसी अभनपुर श्री बी.आर.बघेल सर,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री साहू सर एवं श्रीमती धनेश्वरी साहू ने उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दिए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads